Mon Sep 14, 2026 | Updated 07:04 PM IST

जवां दिखने के लिए 30 के बाद करें डाइट में ये बदलाव, बुढ़ापे की रफ्तार हो जाएगी धीमी

बढ़ती उम्र को रोकना तो मुमकिन नहीं है। लेकिन, डाइट में कुछ बदलावों के जरिए, बुढ़ापे की रफ्तार को धीमा जरूर किया जा सकता है। 30 साल की उम्र के बाद एक्सपर्ट के बताए ये बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं।
Updated:- 2024-10-10, 19:25 IST
image


बढ़ती उम्र की रफ्तार को थामना किसी के हाथ में नहीं होता है। लेकिन, हेल्दी आदतों से आप इसकी रफ्तार को कुछ थीमा जरूर कर सकते हैं। बेशक, उम्र बढ़ने के साथ शरीर और स्किन में कुछ बदलाव होते हैं। जिनसे हर इंसान को गुजरना होता है। एजिंग एक नेचुरल प्रोसेस है। हालांकि, हम सभी उम्र से कम दिखना चाहते हैं और इसके लिए जतन भी करते हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग अपनी उम्र से कम नजर आते हैं। वहीं, कुछ लोग उम्र से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं। ऐसा खान-पान, लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और कई हेल्थ कंडीशन्स की वजह से होता है। 30 साल की उम्र के बाद कई बार महिलाओं में एजिंग के साइन्स जल्दी नजर आने लगते हैं। ऐसे में अगर आप बढ़ती उम्र की रफ्तार को धीमा करना चाहती हैं, तो डाइट में कुछ बदलाव करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

30 की उम्र के बाद डाइट में करें यह बदलाव, देरी से आता है बुढ़ापा

vitamin d for gut health

  • एक्सपर्ट का कहना है कि 30 की उम्र के बाद, डाइट में विटामिन-डी से भरपूर चीजों को शामिल करें। विटामिन-डी, इम्यूनिटी को मजबूत करता है, मूड को सुधारता है और स्किन हेल्थ के लिए भी अच्छा है।
  • इसके अलावा, ओमेगा-3 से भरपूर डाइट में स्किन के लिए जरूरी है। ओमेगा-3, त्वचा को डिहाइड्रेशन से बचाता है, एजिंग के साइन्स को कम करता है और एक्ने को कम करता है।

यह भी पढ़ें- जवां रहने के लिए अपनाएं ये 7 आदतें, देरी से आता है बुढ़ापा

omega 3 for skin health

  • इससे मेंटल हेल्थ और मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स में भी सुधार होता है। नट्स, सीड्स और हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं।
  • कोलेजन से भरपूर डाइट भी स्किन हेल्थ के लिए अच्छी है। यह स्किन इलास्टिसिटी को बनाए रखता है, हड्डियों और जोड़ों को भी मजबूती देता है।
  • मैग्नीशियम, कोलेजन और इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए, 30 की उम्र के बाद आपको कोलेजन रिच फूड्स को भी डाइट में शामिल करना चाहिए।
  • 30 साल की उम्र के बाद फाइबर इनटेक को बढ़ाएं। फलों और सब्जियों में में फाइबर भरपूर होता है। इससे शरीर में न्यूट्रिएंट अब्जॉर्बशन भी बढ़ता है और स्किन हेल्थ भी अच्छी होती है।

 यह भी पढ़ें- Anti Ageing Habits: उम्र से 10 साल जवां दिखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

 

जवां रहने के लिए 30 साल की उम्र के बाद, डाइट में ये बदलाव जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।