herzindagi
what is the best drink for high blood pressure

हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं ये 3 ड्रिंक्स

ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए डाइट में बदलाव करें। स्ट्रेस, नींद पूरी न होना और अधिक नमक वाले, तले-भुने खाने से बीपी बढ़ सकता है। कुछ ड्रिंक्स ब्लड प्रेशर लेवल को मैनेज करने में मदद करती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-12, 12:54 IST

आज के वक्त में काफी लोग बीपी बढ़ने की समस्या से परेशान है। हाई बीपी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें स्ट्रेस, नींद पूरी और खान-पान से जुड़ी गलत आदतें शामिल हैं। बीपी बढ़ने पर हार्ट से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे में बीपी का लेवल सही रहना बहुत जरूरी है। एक वक्त पर उम्र बढ़ने के साथ ही लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता था लेकिन आज के वक्त में कम उम्र में ही लोग हाई बीपी से परेशान हैं। बीपी को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। कुछ खास ड्रिंक्स इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

हाई बीपी के लिए लेमन टी

lemon tea for high bp

बीपी को कंट्रोल करने में लेमन टी को कारगर माना जाता है। दिन की शुरुआत लेमन टी से करें। इसमें कुछ बूंद नींबू का रस डालें। इसमें पोटेशियम अधिक होता है, जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम को निकालने में मदद करता है। इसके अलावा आपको डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जिनमें सोडियम और फैट्स कम हों व फाइबर की अधिकता हो

मोरिंग का पानी

बीपी को कंट्रोल करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर मोरिंगा भी फायदेमंद है। मोरिंगा में विटामिन, मिनरल्स और भी कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बीपी को मैनेज करने में मदद करते हैं। मोरिंगा की पत्तियों को उबालकर आप मोरिंगा का पानी तैयार कर सकती हैं। इसे डाइट में शामिल कर, हाई बीपी के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- लो बीपी भी होता है बहुत खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए नारियल पानी

coconut water for high bp

बीपी के लेवल को मैनेज करने के लिए नारियल पानी भी काफी अच्छा होता है। नारियल पानी में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है और फैट्स की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। इससे बीपी को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन जरूर करें। हालांकि, इसके साथ बाकी डाइट का ध्यान रखना भी जरूरी है।

यह विडियो भी देखें

नोट- अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। ब्लड प्रेशर का अचानक से बढ़ना या लंबे समय तक बढ़े रहना, बिल्कुल सही नहीं है। आपको डॉक्टर से पूरी जांच करवा कर दवाईयां जरूर लेनी चाहिए। डाइट में बदलाव या फिर कोई भी घरेलू नुस्खा, दवाई का विकल्प नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।