डायबिटीज को मैनेज करने के लिए पिएं ये 2 चाय, आसानी से कंट्रोल में आएगी शुगर

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए दवाई लेना बहुत जरूरी है। साथ ही कुछ देसी नुस्खे भी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करन में मदद करते हैं। एक्सपर्ट की बताई ये 2 चाय डायबिटीज पेशेंट्स को जरूर पीनी चाहिए।
image

डायबिटीज होने पर इसे पूरी तरह रिवर्स करना संभव नहीं है। लेकिन, इसका कंट्रोल में रहना बहुत जरूरी है। लंबे समय तक डायबिटीज अगर बढ़ी हुई रहे, तो इसका सीधा असर शरीर के अंगों और उनके फंक्शन्स पर होता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए दवाइयों के साथ खान-पान पर भी ध्यान दें। डायबिटीज होने पर लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि शुगर लेवल स्पाइक न हो। शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कई मसाले और हर्ब्स की चाय भी मदद करती हैं। यहां हम आपको ऐसी ही 2 चाय के बारे में बता रहे हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

करी पत्ते की चाय

curry leaves for diabetes

  • डायबिटीज को मैनेज करने में करी पत्ते की चाय मदद कर सकती है। इससे जठराग्नि यानी डाइजेस्टिव फायर बढ़ता है।
  • यह चाय मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
  • यह पेनक्रियाज के फंक्शन को सुधारने का भी काम करती है और इससे ब्लड ग्लूकोज लेवल अपने आप कम होने लगता है।
  • इस चाय में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं और यह चाय इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है।
  • इसमें कई गुण पाए जाते हैं, जो नेचुरली ब्लड कंट्रोलर की तरह काम करता है।
  • आप करी पत्ते की चाय पीने के अलावा खाली पेट इसके कुछ पत्ते भी चबा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज का दिमाग पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जानें

तेजपत्ते की चाय

bay leaf for pcos

  • तेज पत्ते की चाय वात और पित्त और कंट्रोल करती है। इसे डाइजेशन और ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
  • इसमें कई ऐसे एंजाइम्स होते हैं, तो कार्बोहाइड्रेट ब्रेकडाउन को मैनेज करने और शरीर को इंसुलिन का सही तरह से उपयोग करने में मदद करते हैं।
  • तेजपत्ते में मौजूद फाइटो-न्यूट्रिएंट्स और एंटी-डायबिटिक गुण, इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।
  • यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद कर सकता है। इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
  • इसकी चाय बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी में रात में एक तेजपत्ता भिगोकर रख दें।
  • सुबह इसे उबालकर आपको खाली पेट पीना है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी

अगर आपको डायबिटीज है, तो बहुत जरूरी है कि आप सही डाइट, लाइफस्टाइल और दवाइयों की मदद से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP