बालों को तेजी से बढ़ाते हैं ये 10 Superfoods, 1 बार जरूर आजमाएं

लगभग हर महिला की चाहत लंबे, घने और काले बालों की होती है। लेकिन हमारी खराब लाइफस्टाइल और बाहरी कारक जैसे गंदगी, प्रदूषण, यूवी किरणें और कठोर पानी महिलाओं के इस सपने को चकनाचूर कर देते हैं।
हालांकि, महिलाएं बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए कई तरह के शैम्पू, ऑयल और हेयर केयर के अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा, हम में से अधिकांश महिलाएं बालों की ग्रोथ के लिए अपने बालों में तेल लगाने के पुराने उपायों को भी फॉलो करती हैं।
लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि अपने बालों को अंदर से पोषण देने से बेहतर क्या हो सकता है? क्योंकि हम जो खाते हैं वह हमारी त्वचा और बालों पर दिखता है। हाई प्रोटीन डाइट और बायोटिन जैसे सप्लीमेंट का सेवन बढ़ाना बहुत जरूरी होता है।
फोलेट, सल्फर, जिंक, विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन बी 12 बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए आज हम आपको 10 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं जो बालों की ग्रोथ में आपकी मदद कर सकते हैं।
इन फूड्स की जानकारी हमें डाइटीशियन मनप्रीत जी के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद मिली है। वह अक्सर अपने फैन्स के साथ हेल्थ और डाइट से जुड़े नुस्खे शेयर करती रहती हैं। आइए इन सुपरफूड्स के बारे में विस्तार से जानें।
बालों की ग्रोथ के लिए 10 सुपर फूड्स
आंवला
View this post on Instagram
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
- समय से पहले बालों को सफेद होने और रूसी को रोकता है।
विधि
- बालों की ग्रोथ के लिए सुबह आंवला और एलोवेरा की गोली बनाकर लें। आप चाहें तो आंवला और एलोवेरा का जूस भी ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:30+ के बाद तेजी से झड़ते हैं बाल तो इन टिप्स से रोकें
करी पत्ता
- आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है।
- यह बालों के झड़ने को कमकरता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
विधि
- बालों के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 करी पत्ते चबाएं।
बादाम और अन्य नट्स
- यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और बायोटिन से भरपूर होते हैं।
- इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
विधि
- रोजाना सुबह 5 बादाम और 1 अखरोट खाएं। आप रात को इसे पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह इनका सेवन करें।
मोरिंगा
- यह विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है।
- मोरिंगा फॉलिकल्स डैमेज को रोकता है।
विधि
- लंच में दाल/सब्जी/रोटी में मोरिंगा पाउडर डालें। इससे आपके बाल भी कुछ ही दिनों में तेजी से बढ़ने लगेंगे।
मूंगफली
- यह विटामिन-ई, जिंक, मैग्नीशियम और बायोटिन से भरपूर होती है।
- हेल्दी बालों के विकास को बढ़ावादेती है।
विधि
- रात-भर भीगी हुई मूंगफली को पोहा, उपमा, सलाद या अन्य स्नैक्स में डालें।
तिल + जीरा
- कैल्शियम और मैंगनीज से भरपूर तिल और जीरा इसे अवशोषित करने में मदद करता है।
- हार्मोन को बैलेंस करता है।
विधि
- चपाती में तिल डालें और भोजन के बाद जीरे की चाय का सेवन करें।
त्रिफला
- इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।
- बालों के विकास को बढ़ावा देना और सफेद होने से रोकता है।
विधि
- सोने से 30 मिनट पहले त्रिफला चाय पिएं।
हलीम के बीज
- कैल्शियम, आयरन, विटामिन जैसे ए, सी, ई से भरपूर होता है।
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
विधि
- सुबह के समय इसे लें। इसके लिए 1/4 चम्मच बीजों को पानी में भिगो दें। फिर इसे खाएं।
मेथी के बीज
- फाइटोएस्ट्रोजन से भरपूर होता है।
- बालों पर रिवर्स स्ट्रेस डैमेज होता है।
विधि
- भीगी और कुटी हुई मेथी को दिन में एक बार एक गिलास पानी के साथ लिया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:हेयरफॉल से रहती हैं परेशान तो इन फूड्स का सेवन आज ही कर दें बंद
खीरा
- सिलिकॉन और सल्फर से भरपूर खीरा बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
- डिहाइड्रेशन प्रदान करता है और सूजन को कम करता है।
विधि
- धनिया और पुदीना के साथ खीरे की स्मूदी बनाकर लें।
अगर आप भी बालों की ग्रोथ को बढ़ाना है तो इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।