herzindagi
Singhara benefits for male

रोज खाएं सिंघाड़ा, 10 बीमारियां रहेंगी दूर

मौसमी फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। सर्दियों की शुरुआत में आने वाला सिंघाड़ा भी गुणों से भरपूर होता है और इसे रोज खाने से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2023-10-26, 15:00 IST

हेल्दी रहने के लिए मौसम और अपने शरीर की प्रकृति के हिसाब से डाइट का चुनाव करना चाहिए। जहां ठंड के मौसम में गर्म चीजें खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, गर्मियों में ठंडी चीजें शरीर के लिए अच्छी होती हैं। मौसमी फल और सब्जियां भी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं और इसलिए इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। सर्दियों को शुरुआत के साथ ही आपको मार्केट में सिंघाड़ा हर जगह दिखने लगेगा। यह मौसमी फल गुणों से भरपूर होता है और वजन कम करने से लेकर कई बीमारियों को दूर करने तक, हमें फायदा पहुंचाता है। रोज सिंघाड़ा खाने से शरीर को 10 बड़े लाभ हो सकते हैं और इससे कई बीमारियां भी दूर होती हैं। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

 

सिंघाड़े खाने से मिलते हैं 10 फायदे  (Health Benefits of Water Chestnut aka Singhara)

health benefits of singhara

  • सिंघाड़ा न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीज, कॉपर और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में होते हैं। 
  • सिंघाड़ा डाइटरी फाइबर का अच्छा सोर्स है। इससे डाइजेशन में मदद मिलती है और गट हेल्थ के लिए यह अच्छा होता है।
  • इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। सिंघाड़े में लगभग 74 प्रतिशत पानी होता है। इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को फंक्शन करन में मदद मिलती है।
  • इसमें पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। इसकी वजह से इसे खाने से सोडियम लेवल बैलेंस होते हैं और बीपी कंट्रोल में रहता है। सिंघाड़ा हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
  • सिंघाड़े का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से यह शुगर लेवल को एकदम से नहीं बढ़ाते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिल सकती हैsinghara health benefits for women
  • सिंघाड़े में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है, इसलिए अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो इसे डाइट में जरूर शामिल करें।
  • यह स्किन के लिए भी अच्छा होता है।
  • शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर भी सिंघाड़े का सेवन करना चाहिए। इससे कैल्शियम लेवल में सुधार होता है।
  • यह थायरॉइड लेवल को मैनेज करने भी मदद कर सकता है।
  • सिंघाड़े में मौजूद लॉरिक एसिड बालों को मजबूती देता है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss: 30 की उम्र के बाद वजन घटाना नहीं होगा मुश्किल, फॉलो करें ये टिप्स 

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।