धोने के बाद भी क्यों नहीं जाती मिक्सर जार की बदबू? जानिए असरदार टिप्स

मिक्सर जार से आने वाली बदबू खाने के स्वाद को भी बिगाड़ सकती है। इसलिए इसे अच्छी तरह से धोएं और कुछ भी पीसने से पहले चेक करें कि कहीं उसमें से लहसुन की बदबू तो नहीं आ रही है। 
image

कई बार मिक्सर जार धोने के बाद भी बदबू नहीं जाती। इसमें से अदरक, प्याज, लहसुन या गोश्त पीसने की अलग ही बदबू आती है। यह बदबू इतनी जिद्दी होती है कि जार में पीसे जाने वाले हर सामान में आ जाती है। इसे हम साबुन या गर्म पानी से बदबू को हटाने की कोशिश की जाती है, लेकिन यह कम होने का नाम नहीं लेती।

अंत मेंहमें यही लगता है कि क्या मिक्सर जार पुराना हो गया है या हमें जार दूसरा खरीदना पड़ेगा। मगर हकीक कुछ और होती है, क्योंकि धोने का सही तरीका अपनाने पर मिक्सर जार की बदबू को हटाना काफी आसान है। हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से मिक्सर जार की बदबू को दूर किया जा सकता है।

मिक्सर जार में बदबू क्यों आती है?

  • कई बार मिक्सर जारमिक्सर जार के कोनों और ब्लेड के नीचे छोटे-छोटे फूड पार्टिकल्स फंस जाते हैं, जिसकी वजह से बदबू आती है।
  • धोने के बाद जार को ठीक से न सूखने पर भी बदबू आने लगती है, क्योंकि इसमें फफूंदी लग जाती है।

मिक्सर जार से आ रही है बदबू, तो काम आएगा केले का छिलका | how to remove smell  from mixer with banana peel | HerZindagi

  • लहसुन, अदरक, प्याज या गरम मसाले पीसने के बाद भी उनकी गंध लंबे समय तक रहती है। इसलिए मसाला पीसने के बाद गर्म पानी में डालें।
  • दक्कन या रबड़ खराब होने की वजह से भी जार में बदबू आने की समस्या हो सकती है।

बदबू दूर करने या हटाने के देसी हैक्स

  • आप नींबू और नमक को जार में कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद मिक्सर जार को रगड़ें और पानी से धोकर साफ कर लें।
  • सफेद सिरका या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके भी मिक्सर जार की बदबू को दूर किया जा सकता है। बस आपको जार का ढक्कन को खुला रखना है।
  • जार में चावल या दाल पीसी जा सकती है, इससे बदबू बहुत आसानी से दूर हो जाएगी।
  • मिक्सर जार को धोने के बाद कुछ देर धूप में रखें, ताकि बदबू वाले बैक्टीरिया आसानी से मर जाएं।
  • जार इस्तेमाल करने के बाद ढक्कन को हमेशा खोलकर रखें, ताकि बदबू पैदा न हो पाए और हवा लगती रहे।

जार को साफ करने का तरीका

  • सबसे पहले जार का ढक्कन, ब्लेड, रबड़ रिंग और बॉटम को अलग करें।
  • फिर हर कोने की अच्छी तरह से सफाई करें, ताकि हाथ कटने का डर न रहे।

मिक्सर की बॉडी में जम गए हैं खाने के दाग? पीने के साथ इन दो चीजों के मिलाकर  करें सफाई | how to clean dirty greasy stains from mixer grinder | HerZindagi

  • एक टब में गुनगुना पानी लें। उसमें थोड़ा डिश लिक्विड या नींबू का रस मिलाएं।
  • सभी हिस्सों को इस पानी में 5–10 मिनट के लिए भिगो दें।
  • इसके बाद जमी हुई चिकनाई और मसाले की बदबू को ढीला कर देगी।
  • अब इसमें बेकिंग सोडा और सफेद सिरका डालकर 2 मिनट तक छोड़ दें।
  • फिर साफ पानी से धोकर सुखाने के लिए रख दें। बस हो गया आपका काम, जिसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-Kitchen Tips: ग्राइंडर के जार में अब नहीं फंसेगा एक भी कचरा, आजमाएं ये हैक्स

इन बातों को ना भूलें

  • धोने के बाद जार को सुखाकर रखें, ताकि फफूंदी न लगने पाए।

mixer jar cleaning

  • हफ्ते में एक बार जार का हर हिस्सा अलग करके धोएं जैसे- ब्लेड, रबड़ आदि।
  • आप दो जार का इस्तेमाल करें, एक में तेज स्मेल वाला सामान पीसें। बाकी दूसरे जार में अनाज या शेक वगैरह बनाएं।

मिक्सर जार की बदबू को थोड़ी देखभाल करने पर आसानी से दूर किया जा सकता है। आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP