अक्सर आपने देखा होगा कि जैसे ही हम खाना मेज पर रखते हैं तो उसके आसपास मक्खियां आना शुरू हो जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। आखिर खाने के आसपास क्यों मक्खियां आती हैं? मक्खियां खाने को दूषित कर सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित भी करती हैं। ऐसे में पता होना चाहिए कि खाने के आसपास मक्खियां क्यों भिनभिनाती हैं। यहां दिए गए लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि खाने के आसपास मक्खियां क्यों भिनभिनाती हैं। पढ़ते हैं आगे...
खाने के आसपास क्यों भिनभिनाती हैं मक्खियां?
- मक्खियों में गंध इंद्रियां होती हैं, जो उन्हें मीठी और ताजी गंध की ओर लेकर जाती हैं। वहीं, उनकी सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है, जिससे वे फल, फूल और अन्य मीठी चीजों को आसानी से ढूंढ लेती हैं।
- खाने में रासायनिक संकेत जैसे- शुगर, प्रोटीन और अम्ल आदि पाए जाते हैं जो मक्खियों की गंध इंद्रियों को बढ़ाकर उन्हें खाने की तरफ लेकर जाते हैं। यही कारण है कि मक्खियां फल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों के आसपास भिनभिनाती हैं।
- मक्खियों की नजरें उनके लिए खाने का पता लगाने में खास भूमिका निभाती हैं। बता दें कि इनकी बड़ी आंखें रंग, आकार और गति को पहचान लेती हैं, जिससे वे आसानी से खाने की ओर चले जाते हैं।
- मक्खियों को तापमान में बदलाव का पता लग जाता है। ऐसे में ये उन्हें खाने की ओर आकर्षित करता है। क्योंकि खाने से निकलने वाली भाप वहां के वातावरण को गर्म कर देती हैं। ऐसे में वहा मक्खियां आ जाती हैं।
मक्खियों के खाने पर भिनभिनाने के नुकसान
घरेलू मक्खियां खाने को दूषित करती हैं, जिससे व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे मे मक्खियों को तुरंत भगाना चाहिए। इससे अलगमक्खियों के खाने पर भिनभिनाने से कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं।
वे खाने में बैक्टीरिया और कीटाणु छोड़ देती हैं, जिससे बीमारियां हो सकती हैं। इससे खाने की गुणवत्ता भी खराब होती है।
इसे भी पढ़ें -कॉकरोच, चींटी और मक्खी सब के लिए काल है घर पर बना यह 1 घोल...सस्ते में हो जाएगा कीड़ों का खात्मा
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों