Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:55 PM IST

बारिश में हर चीज पर भिनभिनाने लगी हैं मक्खियां? इन 5 देसी तरीकों से पाएं छुटकारा...नहीं खर्च होगा 1 भी रुपया

How To Get Rid of Flies in Monsoon: क्या बारिश के इस मौसम में आपके घर में भी मक्खियों के झुंड नजर आने लगे हैं? इनसे बीमारियों के बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में आप इन्हें भगाने के लिए कुछ देसी नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानें, तुलसी के पौधे को बारिश के दिनों में हरा-भरा रखने के लिए क्या करना चाहिए? 
Updated:- 2025-07-10, 17:40 IST
How To Get Rid of Flies in Monsoon

How To Get Rid of Flies During Rain: बारिश का मौसम आते ही सारी मक्खियां घर के अंदर ही मंडराने लगती हैं। घर में इनकी भिनभिनाने की आवाज सुनाई देने लगती है। मक्खियां कभी खाने पर तो कभी शरीर पर चिपकने लगती हैं। मक्खियां अक्सर गंदी जगहों पर मंडराती हैं। ऐसे में इनका खाने और शरीर पर आना बीमारियों को दावत देने जैसा है। मक्खियां बहुत ही गंदगी फैलाते हैं। 

खाने पीने की चीजों पर अगर मक्खियां नजर आने लगे, तो सारा मूड ही खराब हो जाता है। मानसून में मक्खियों के झुंड के झुंड घर में घुस जाते हैं। इन्हें भगाने के लिए अगर आप सभी तरह के हैक्स आजमाकर थक चुकी हैं, तो अब आपको 5 देसी नुस्खे जरूर आजमाने चाहिए। इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करके सामान लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानें, बारिश के मौसम में घर से मक्खियां कैसे भगाएं?

यह भी देखें- घर में भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

नींबू और लौंग वाला हैक करें ट्राई

इस फ्री के हैक के लिए आपको एक नींबू की जरूरत होगी। नींबू को बीच से काट लें और उसमें 4-5 लौंग को घुसा दें। इसे घर के कोनों में रख दें। नींबू और लौंग की गंध से मक्खियां दूर रहती हैं। 

पुदीना और तुलसी के पत्ते आएंगे काम

Mint and basil leaves will work

ये दोनों ही पौधे मक्खियों को दूर रखने के लिए जाने जाते हैं। अगर आपके घर में मक्खियां बहुत ज्यादा दिखने लगी हैं, तो आप पुदीना और तुलसी के पत्ते रख सकते हैं। इसके अलावा, आप घर के अंदर उनका पौधा भी रख सकते हैं। इनकी नेचुरल गंध मक्खियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। 

कपूर से भगाएं मक्खियां

कपूर के धुंए की गंध मक्खियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ऐसे में सुबह-शाम घर में कपूर को जलाकर धुंआ करें। इससे आपको मक्खियों से राहत मिल सकती है।

वाइट विनेगर से भगाएं मक्खियां

एक पॉलीथिन में सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड की कुछ बूंदे डालकर कमरे में किसी भी जगह पर टांग दें। पॉलीथिन में ऊपर की तरफ 2 से 3 छेद भी कर दें। इसकी गंध से मक्खियां दूर रहती हैं। सिरके की गंध मक्खियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। 

नीलगिरी या लेमनग्रास ऑयल छिड़कें

Spray eucalyptus or lemongrass oil

एक स्प्रे बॉटल में थोड़ा सा पानी और नीलगिरी या लेमनग्रास ऑयल की कुछ बूंदे डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे दरवाजों, खिड़कियों और किचन के एरिया में स्प्रे कपने से आपको मक्खियों की समस्या से राहत मिल सकती है।  

यह भी देखें- तुलसी के पौधे में निकल रहे हैं छोटे-छोटे पत्ते, तो 1 चम्मच इस चीज का करें छिड़काव

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।