herzindagi
rat remove tips

इन चीजों को देखकर घर में घुस आते हैं चूहे, पहले ही हो जाएं सतर्क

महिलाएं घर में घुसने वाले चूहों के कारण परेशान रहती हैं? लेकिन वे अगर ये जान जाएं कि चूहे किस चीज की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं तो उन्हें घर से बाहर निकालना आसान हो जाएगा। ऐसे में जानते हैं, इन चीजों के बारे में... 
Editorial
Updated:- 2025-09-16, 16:08 IST

अकसर आपने देखा होगा कि घरों में चूहे आ जाते हैं और वे चारो तरफ आतंक मचाते हैं। इनके कारण महिलाएं भी काफी परेशान रहती हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि चूहे क्यों आते हैं और किस चीज की तरफ आकर्षित होते हैं? अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। यदि महिलाओं को पहले से ही पता होगा कि चूहे किन चीजों की तरफ आकर्षित होते हैं तो वे उन चीजों को बाहर निकालकर चूहों को भी अपने घर में आने से रोक सकती हैं। आज हम इस लेख में बताएंगे कि चूहे किन चीजों की तरफ आकर्षित होते हैं और आपके घर में क्यों घुस जाते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

किन चीजों की तरफ आकर्षित होते हैं चूहे? 

  • चूहे खाने की गंध को सूंघकर बड़ी जल्दी भागे-भागे आते हैं। जी हां, जहां भी खाना होता है, वहां वे जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे में आपको सलाह देते हैं कि आप खाने की गंध को फैलने से रोकने के लिए उसे ढक कर रखें। इससे अलग इन गंध को रोकने के लिए नींबू के छिलके का उपयोग या लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से फायदा होगा।

chuhe bhagaye

  • बता दें कि सब्जी के छिलके या फलों के बचे टुकड़े भी चूहे को अपनी तरफ खींच सकते हैं। ऐसे में आप अपने घर में किसी भी प्रकार का छिलका न रखें। इन्हें या तो आप कूड़ेदान में डालें और आप इससे अलग आप छिलकों को घर से बाहर निकालें। ऐसा करने से चूहे भी आना छोड़ देंगे।
  • यदि आपके घर में पाइप या नल लीक हो रहा है तो उस तरफ भी चूहे ज्यादा देखे जा सकते हैं। खासतौर पर गर्मियों में चूहे पानी वाली जगह पर रहना पसंद करते हैं। ऐसे में आप सबसे पहले टैब, पाइप या नल को बंद रखें और अपने घर में पानी की उपलब्धता को कम करें।

इसे भी पढ़ें - Chuhe Bhagane ka Tarika: घर में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इस आसान ट्रिक को अपनाएं और घर से उन्‍हें भगाएं

  • आपने देखा होगा कि गर्मियों में आपके बेडरूम के मौसम में ठंडी वाली जगहों पर चूहे घूमते नजर आ सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा रूप एसी या कूलर की वजह से ठंडा रहता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि चूहे ठंडी जगहों के आसपास रहते हैं। आप अपने रूप का तापमान सामान्य रखें और दरवाजा बंद करके रखें। 

यह विडियो भी देखें

chuhe bhagaye (2)

  • चूहे गंदगी की तरफ ज्यादा आते हैं। ऐसे में आप अपने घर की गंदगी को समय-समय पर साफ करें। वहीं, कूड़े को जमा न होने दें बल्कि उसे समय समय पर घर से बाहर निकालें और रोज झाड़ू पोछा करें। इससे अलग समय पर अपने घर को साफ करें। 

इसे भी पढ़ें - चूहे के छोटे-छोटे बच्चे भी घर में मचा रहे हैं तहलका? बिना मारे छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 100% कारगर तरीका

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।