herzindagi
when you should throw your old cookware at home

कब बंद कर देना चाहिए पुराने बर्तनों का इस्तेमाल? आइए जानते हैं

अगर आपके किचन में भी पुराने बर्तन रखे हैं, तो एक बार उन पर नजर मारें और देखें कहीं यह खराब तो नहीं हो गए। जी हां, इस लेख में बताए गए टिप्स यकीनन आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-20, 13:56 IST

पुराने जमाने में हमेशा मिट्टी या लोहे के बर्तनों में खाना बनाने का रिवाज था। कहा जाता था कि इससे बहुत ज्यादा फायदा होता है और हमारा शरीर पर नॉनस्टिक कुकवेयर का असर कम भी करती है। अब तो कई तरह के बर्तन मार्केट में आने लगे हैं जैसे- नॉन स्टिक पैन आदि। इनका इस्तेमाल करना अब स्मार्ट माना जाने लगा है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anjali Mukerjee (@anjalimukerjee)

हालांकि, किचन में ऐसे बर्तन होते हैं, जिन्हें किसी खास डिश को बनाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है जैसे- कुकर में आप रोटी नहीं बना सकते, तवा में आप चावल नहीं बना सकते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल काफी टाइम तक किया जाता है।   

कई लोग यादों से जुड़े होने के कारण पुराने बर्तनों को सालों तक इस्तेमाल करते रहते हैं। मगर क्या आपको पता है इतने टाइम तक इसका इस्तेमाल करना ठीक नहीं रहता खासतौर पर यह बात नॉन स्टिक बर्तनों पर बात लागू होती है। 

इन बर्तनों को साफ करते वक्त हमें कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि हेल्दी कुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले ये बर्तन सेहत को नुकसान भी कर सकते हैं। इसलिए हमें बर्तनों को एक वक्त तक इस्तेमाल करना चाहिए।  

नॉन स्टिक बर्तन कब तक इस्तेमाल करना चाहिए? 

how to use old utenslis

स्टील के बर्तनों से ज्यादा नॉन स्टिक बर्तन की एक सीमा होती है। अगर आप ज्यादा नॉन स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी कोटिंग पर ध्यान देते रहें। अगर कोटिंग हटने लगी है और खाना चिपकने लगा है, तो इसका मतलब है कि आपका नॉन स्टिक पैन बिल्कुल खराब हो गया है।   

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें- आपके रसोईघर में जरूर होने चाहिए ये Kitchen Utensils, सुपर फास्ट स्पीड में होगी कुकिंग

ऐसे में आपको इस नॉनस्टिक बर्तन को इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। इससे निकलने वाली हीट आपकी सेहत को नुकसान कर सकती है। इससे आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका नॉन स्टिक बर्तन खराब न हो, तो बहुत ही ध्यान से साफ करें।   

स्टिल के बर्तन कब तक इस्तेमाल करना चाहिए? 

when nonstick using tips

स्टील के बर्तन बहुत टिकाऊ होते हैं और अगर ठीक से देखभाल की जाए, तो इन्हें दशकों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें बहुत ही ध्यान से बनाया जाता है। मगर कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए जैसे- अगर स्टील के बर्तनों पर जंग लगने लगे और उसे साफ करने के बावजूद हटाया न जा सके, तो बेहतर होगा कि इसे बदल लें। 

वहीं, अगर बर्तन में गहरे डेंट आ जाएं या वह टूट-फूट का शिकार हो जाए, तो यह समय हो सकता है नया बर्तन खरीदने का। अगर हैंडल या कवर ढीले या टूट गए हों और मरम्मत संभव न हो, तो नए बर्तन की जरूरत हो सकती है।  

पुराने बर्तन इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

utensils using tips

टूटे हुए बर्तन इस्तेमाल न करें

किचन में कोई भी बर्तन डैमेज है, तो इन्हें इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा इसलिए क्योंकि जब इन बर्तनों में खाना पकाया जाता है, तो खाने में बर्तनों के केमिकल आ जाते हैं। केमिकल के कण हवा के जरिए शरीर में भी जाते हैं। इससे आपको कई बीमारियों का खतरा हो सकता है।  

किचन में वेंटिलेशन का रखें ध्यान 

किचन में वेंटिलेशन जरूर रखें, क्योंकि बर्तनों से निकलने वाला धुआं आपको काफी नुकसान कर सकता है। जब भी खाना बनाएं तो अपनी किचन के खिड़की दरवाजे खुले रखें। ऐसा करने से आपको फायदा होगा। 

इसे जरूर पढ़ें- मिट्टी के बर्तन पहली बार इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम

प्राकृतिक चीजों से बने बर्तन ज्यादा इस्तेमाल करें

नॉन स्टिक बर्तन केमिकल कोटिंग वाले होते हैं। लंबे समय तक इसके इस्तेमाल से सेहत को नुकसान हो सकता है। इनकी जगह सिरेमिक, मिट्टी, आयरन या स्टेनलेस स्टील जैसी सामग्रियों से बने कुकवेयर इस्तेमाल करें। इसलिए खाना बनाने के लिए नॉन स्टिक बर्तन कम ही इस्तेमाल करें। 

हाई फ्लेम पर खाना न बनाएं

अगर आप नॉनस्टिक बर्तन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हाई फ्लेम पर खाना न बनाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि नॉन स्टिक बर्तन में इस्तेमाल होने वाला टेफ्लोन आपकी सेहत को नुकसान कर सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल कम फ्लेम पर ही करें।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।