मानसून सीजन में कितना रखना चाहिए फ्रिज का टेम्परेचर? 90% लोग नहीं जानते होंगे इसका सही जवाब

मानसून आ चुका है और हर जगह बारिश हो रही है! यह मौसम बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इसमें हवा में नमी बहुत ज्यादा होने के कारण कुछ परेशानियां भी होती हैं। कई बार इसी वजह से फ्रिज के अंदर रखे खाने में बैक्टीरिया और फंगस (फफूंदी) पैदा हो जाते हैं। इसलिए, बारिश के मौसम में आपको अपने फ्रिज का सही तापमान (टेम्परेचर) सेट करके रखना चाहिए।
what should be the ideal refrigerator temperature during monsoon

मानसून का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है और चारों तरफ हरियाली छा जाती है। बारिश का मौसम वैसे तो बहुत अच्छा होता है, लेकिन यह अपने साथ बहुत humidity भी लाता है, और बिजली भी बार-बार आती-जाती रहती है।

बिजली के आने-जाने से कई बार फ्रिज में रखा सामान खराब होने लगता है और उसमें फंगस (फफूंदी) भी लग सकती है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार, मॉनसून में हर दो हफ्ते में फ्रिज को डीफ़्रॉस्ट करके अच्छी तरह से साफ करना चाहिए, ताकि किसी भी तरह के बैक्टीरिया या फंगस पैदा न हों।

इस मौसम में एक और जरूरी बात है फ्रिज का सही तापमान (temperature) सेट करना, क्योंकि अगर टेम्परेचर बहुत ज्यादा या बहुत कम होता है, तो खाना जल्दी खराब हो सकता है और बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। इसलिए, आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि बरसात के मौसम में फ्रिज का तापमान क्या रखना सही होता है, ताकि खाना लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित बना रहे।

मानसून में फ्रिज का सही तापमान क्या होना चाहिए?

Food and Drug Administration के मुताबिक, फ्रिज का टेम्परेचर बारिश के मौसम में 1.7°C से 3.3°C यानि 35°F से 38°F के बीच होना चाहिए। इसका कारण यह है कि 4°C यानी 40°F से ऊपर जाते ही बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लग सकते हैं जिससे खाना जल्दी खराब हो सकता है। वहीं, अगर फ्रिज का टेम्परेचर 0°C यानी 32°F से नीचे रखते हैं, तो आपका खाना फ्रीज हो सकता है और उसका टेस्ट खराब हो सकता है।

Fridge temperature for food safety monsoon

मानसून में फ्रिज का टेम्परेचर सही रखना क्यों जरूरी होता है?

दरअसल बारिश के मौसम में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है, जिसकी वजह से फ्रिज की कूलिंग क्षमता घट जाती है और अंदर पानी की बूंदे जमने लगती हैं, जिससे फ्रिज की शेल्फ गीली हो जाती है। यही गीलापन और नमी फ्रिज में फंफूद पनपने का कारण बन सकती हैं। इसलिए मानसून के दौरान अपने फ्रिज का तापमान लगभग 3°C यानि 37°F पर सेट करें। अगर आपके फ्रिज का टेम्परेचर मीटर खराब है या काम नहीं करता है, तो आप थर्मामीटर से टेम्परेचर चेक कर सकती हैं।

मानसून में फ्रिज का टेम्परेचर स्टेबल कैसे रखें?

बरसात के मौसम में बाहर की हवा में नमी ज्यादा होती है और अगर आप फ्रिज का टेम्परेचर सही नहीं रखती हैं, तो खाना जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए फ्रिज का टेम्परेचर एक जैसा रखना जरूरी होता है।

Ideal fridge temp rainy season

अगर आपको फ्रिज की दीवारों पर पानी की बूंदें दिखाई देती हैं, तो समझ लीजिएगा कि नमी ज्यादा है। ऐसे में फ्रिज के थर्मोस्टेट को 1-2°C बढ़ा सकती हैं ताकि नमी कम हो जाए। अगर आप फ्रिज का टेम्परेचर एक बार बदलती हैं, तो उसे कम से कम 24 घंटे तक सेम पर ही रखें।

इसे भी पढ़ें- बारिश का मौसम आते ही फ्रीजर में बनने लगा है बर्फ का पहाड़? आज ही बंद करें ये 4 गलतियां

फ्रिज को हर 2 हफ्ते में साफ-सफाई करते रहें

  • मानसून के सीजन में हर 15 दिन में फ्रिज की सफाई करती रहें। आप होममेड क्लीनर घर पर बना सकती हैं, जिसमें गर्म पानी, व्हाइट विनेगर, बेकिंग सोडा मिला होता है।
  • इस घोल से आप फ्रिज की सारी शेल्फ और कोनों को साफ कर सकती हैं और फिर सूखे कपड़े से अच्छी तरह सुखा सकती हैं।
  • बारिश के सीजन में फ्रिज के अंदर खुले बर्तनों में खाना रखना, पुराने पैकेट या फैला हुआ सामान रखना बदबू और नमी बढ़ा सकता है।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP