परसीमन्स और टमाटर में अंतर जानते हैं आप?

ऐसी कई सब्जियां और फल हैं जो एक दूसरे की तरह दिखते हैं, लेकिन उनमें काफी अंतर होता है। क्या आप टमाटर के समान दिखने वाले किसी फल के बारे में सोच सकते हैं? जी हां, एक फल है जिसे परसीमन कहते हैं। 

what is the difference between persimmon and tomato
what is the difference between persimmon and tomato

टमाटर के बिना आप अपने खाने की कल्पना क्या ही करेंगे। कई सब्जियों और करी में यह एक महत्वपूर्ण किरदार निभाता है। सब्जियों में ही नहीं, सलाद और अन्य कई व्यंजनों में टमाटर साथ निभाता है। मगर क्या आपको पता है कि एक ऐसा फल है, जिसके बारे में यदि आप नहीं जानते हैं तो उसे देखकर कहेंगे कि ये तो टमाटर ही है। टमाटर की तरह दिखने वाला परसीमन कहलाता है।

ये तकनीकी रूप से बेरीज हैं और अपने आकार और संरचना के आधार पर टमाटर की तरह दिखते हैं। कोई इस फल को टमाटर समझ सकता है। फर्क सिर्फ इतना है कि टमाटर के विपरीत यह फल पीले और गहरे नारंगी रंग में आता है। इसके अलावा इनके बीच और क्या अंतर है, चलिए विस्तार से इस आर्टिकल में जानें।

क्या है टमाटर?

what is a tomato

टमाटर एक बेरी प्लांट है जो साउथ अमेरिका, मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका आदि जगहों पर उगाया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन्ट, न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। टमाटर को फल इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये ऐसे फूलों से बनते हैं, जिनमें बीज होते हैं। इसी कारण वानस्पतिक रूप से इन्हें फल कहा जाता है। हालांकि, जिस तरह से हम उन्हें खाना पकाने में उपयोग करते हैं, वे सब्जियों की श्रेणी में आ जाते हैं।

क्या है परसीमन?

what is persimmon

परसीमन फल है जो जीनस डायस्पायरोस में विभिन्न प्रकार के पेड़ों पर उगता है। जब यह पकते हैं तो हल्के पीले रंग से गहरे लाल या नारंगी रंग के होने लगते हैं। ये अलग-अलग शेप और साइज में मिलते हैं। कुछ फल एकदम गोल होते हैं और कुछ कद्दू के आकार जितने भी होते हैं। ये फल चीन में ज्यादा पाए जाते हैं, लेकिन इन्हें जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, स्पेन और यू.एस. (आमतौर पर कैलिफोर्निया में) भी उगाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है सेव और भुजिया के बीच का अंतर?

दोनों के टेक्सचर में अंतर

टमाटर की बनावट दानेदार, मुलायम और खुरदरी हो सकती है। इसका गूदा अंदर से बहुत नरम होता है। वहीं परसीमन में गूदा पकने पर पीला-नारंगी होता है। इसकी एक नरम जेली जैसी बनावट होती है। उनका बाहरी रंग हल्के पीले से लेकर गहरे, लाल-नारंगी तक का हो सकता है। इसकी त्वचा भी टमाटर से थोड़ी मोटी होती है (टमाटर के खरीदने के टिप्स)।

स्वाद में होता है अंतर

टमाटर का स्वाद मीठे से लेकर एसिडिक तक हो सकता है और यह टमाटर की किस्म पर भी निर्भर करता है। परसीमन में टमाटर की तरह ही ऊपर से स्टेम होती है, लेकिन आपको बता दें कि इनका स्वाद टमाटर जैसा नहीं होता है। ये टमाटर की तुलना में बहुत कम नमकीन और मीठे होते हैं।

difference between tomato and persimmon

खाने में होता है अंतर

चूंकि परसीमन एक फल है तो लोग इसे कच्चा भी खाते हैं। कुछ लोग इसे सेब की तरह स्लाइस करके खाते हैं। इसे जूस और स्मूदी में भी शामिल किया जाता है और इसकी पुडिंग (पुडिंग का इतिहास) भी बनाई जाती है। जहां तक इसे खाने में शामिल करने की बात है, लोग इसकी प्यूरी बनाकर इसे सूप में उपयोग करते हैं।

टमाटर को भी कच्चा और सलाद के रूप में खाया जा सकता है। इसे बेकिंग में इस्तेमाल नहीं किया जाता है। टमाटर का सबसे ज्यादा उपयोग करी और सब्जियों में होता है।

इसे भी पढ़ें: कीनू और संतरे के बीच का अंतर क्या पता है आपको?

दोनों में न्यूट्रीशन का अंतर

टमाटर में कैलोरी की मात्रा कम होती है। परसीमन एक ऐसा फल है, जिसमें कैलोरी की मात्रा 127 है। वहीं, टमाटर में परसीमन से 55 प्रतिशत प्रोटीन ज्यादा होता है। डायटरी फाइबर और कार्बोहाइड्रेटेड भी टमाटर से ज्यादा परसीमन में पाया जाता है।

हमें यकीन है इन दोनों का अंतर आपको भी पता लगा होगा। यह जानकारी और लेख आपको पसंद आई हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP