फ्रांस की सबसे लोकप्रिय डेजर्ट 'पुडिंग' की शुरुआत की ये है कहानी

चलिए आज किस्से पकवानों की इस कड़ी में आपको पुडिंग के बारे में बताएं। इसकी शुरुआत कहां से हुई जानिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-12-08, 07:00 IST
story behind pudding

आपने केक, पेस्ट्री, कपकेक आदि खाया होगा, लेकिन पुडिंग खाई है? ब्रेड पुडिंग केक का ही दूसरा रूप है, मगर इसे नमकीन रूप में भी विदेशों में खाया जाता है। आपने भले ही मीठी पुडिंग खाई हो, मगर विदेशों में नॉन-वेज स्टफ्ड पुडिंग भी खूब खाई जाती है। यह एक पारंपरिक डिश है जो फ्रांस में खूब लोकप्रिय हुई। हालांकि यह फ्रांस में नहीं बनाई गई थी, बल्कि इसे बनाने की शुरुआत तो यूरोप में हुई।

अमेरिकी इसे एक डेजर्ट बोलेंगे, लेकिन यूनाइटेड किंगडम के लोगों के लिए बहुत खास है। चूंकि यह एक होमली डेजर्ट होता था, बस इसलिए इसे डेजर्ट कहा जाने लगा और फिर दुनिया भर में इसमें प्रयोग होने लगे। आज चलिए आपको बताएं कि यह ब्रेड पुडिंग पहली बार आखिर कैसे और कब बनाई गई थी? कैसे यह विश्व भर में लोकप्रिय हुई।

क्या होती है ब्रेड पुडिंग?

इसका सबके लिए अलग-अलग मतलब हो सकता है। समय के साथ इसमें कई सारे बदलाव हुए और लोगों ने अपने हिसाब से इसे बनाया है। हालांकि इसका मेन स्ट्रक्चर ब्रेड से तैयार होता है, जिसे स्वादिष्ट कस्टर्ड की लेयर एक नया स्वाद देती है।

शुरुआत में तो इसे दूध में भिगोया जाता था और फिर दबाकर बेक किया जाता था, लेकिन 13वीं सदी के बाद, इसमें अंडे, दूध और अन्य चीजों का भी उपयोग होने लगा था।

bread pudding

इसे भी पढ़ें: गर्म पत्थर पर बनाई जाती थी ब्रेड, जानें फिर कैसे बनने लगा केक?

ब्रेड पुडिंग का इतिहास

इतिहास के पन्ने पलटकर देखें तो ब्रेड पुडिंग यूरोप में 11वीं और 12वीं शताब्दी की शुरुआत में बनाई जाने लगी थी। स्लर्प के मुताबिक, चूंकि यह गरीब परिवार के लिए किसी मिठाई से कम नहीं थो तो इसे 'Poor Man's Pudding' नाम दिया गया। 13वीं शताब्दी के बाद इसने इंग्लैंड में अपनी खास जगह बना ली। उस वक्त इसे इतना ज्यादा पसंद किया कि हर घर में एक पुडिंग बाउल होता था।

इसे बनाने की शुरुआत कुछ इस तरह हुई थी कि पहले डेजर्ट के नाम पर जब कुछ नहीं होता था, तो लोगों ने अपने घर में ब्रेड को भिगोकर खाना शुरू किया। फिर क्रीम और अंडे के कस्टर्ड मिश्रण की बजाय बासी ब्रेड को अक्सर उबलते पानी में भिगोया जाता था और चीनी और मसालों के साथ मिलाने से पहले सुखाया जाता था।

क्या है क्रिसमस पुडिंग?

पुडिंग का पहला वर्जन 14वीं शताब्दी में उत्पन्न हुआ था। अंग्रेजों ने किशमिश, शराब, करंट और मसालों के साथ बीफ और मटन से बना 'फ्रूमेंटी' नामक दलिया बनाया था। 14वीं सदी के अंत तक, फ्रुमेंटी को कई नामों से जाना जाने लगा, जिनमें प्लम पुडिंग, क्रिसमस पुडिंग या जस्ट पुडिंग शामिल है। क्रिसमस पुडिंग का रंग आमतौर पर गहरा होता है और ब्रांडी या अन्य अल्कोहल के साथ भिगोकर इसे बनाया जाता है। इससे जुड़े क्रिसमस ट्रेडिशन को आज भी फॉलो किया जाता है।

types of pudding

जगह-जगह बढ़ी पुडिंग की लोकप्रियता

धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता दुनिया भर में हुई और हर देश में इसे अलग तरीके से बनाया और परोसा गया। मेघली नामक पारंपरिक लेबनानी राइस पुडिंग एक शाकाहारी, ग्लूटेन और डेयरी-फ्री डेजर्ट बना, जिसे पारंपरिक रूप से बच्चे के जन्म का जश्न मनाने के लिए खाया जाने लगा।

डैनिश राइस पुडिंग का लाइट वर्जन क्रीमी रिसालमांडे है जिसका मजा क्रिसमस के समय लिया जाता है। इसी तरह माजरेटे (Majarete) मकई और नारियल के दूध (नारियल के दूध से बनी रेसिपीज) से बनी एक पारंपरिक वेनेजुएला पुडिंग है। इस स्वादिष्ट मिश्रण में क्रीमी कंसिस्टेंसी होती है और यह कॉर्न पुडिंग जैसा दिखती है।

चे खोई मोन (Chè khoai môn ) एक पारंपरिक वियतनामी टैरो पुडिंग है। यह साधारण पुडिंग टैरो के क्यूब्स, चिपचिपे चावल, पनदन के अर्क और चीनी से तैयार की जाती है। टैरो के क्यूब्स को नरम होने तक उबाला जाता है, फिर पके हुए चिपचिपे चावल, पनदन की कुछ बूंद और चीनी के साथ मिलाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बची हुई ब्रेड से आप आसानी से बना सकती हैं ये 3 तरह की पुडिंग रेसिपीज

ऑफेंश्लुप्फर (Ofenschlupfer) जैसी पारंपरिक ब्रेड पुडिंग स्वाबिया से आती है। इसे बासी ब्रेड और सेब के टुकड़ों से बनाया जाता है, जिसे दूध, चीनी, अंडे, मक्खन, दालचीनी और वेनिला चीनी के कस्टर्ड जैसे मिश्रण में भिगोया जाता है। इसी तरह कई सारे देशों में इसके अलग नाम और अलग रूप दिखाई देते हैं।

पुडिंग के बारे में यह जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।