स्पेल्ट, जिसे डिंकल गेहूं के रूप में भी जाना जाता है अनाज ही है। क्या आपको पता है कि इससे भी चीजें बनाई जाती हैं। यह अपने स्वाद के लिए जाना जाता है और काफी वर्सेटाइल इंग्रीडिएंट है।
हाल के कुछ वर्षों से इसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कई लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसका नटी और थोड़ा टैंगी फ्लेवर होता है। यह गेहूं का ही पार्ट है जिसमें ग्लूटेन होता है। यह आखिर क्या होता है, आइए इस लेख में हम आपको बताएं।
स्पेल्ट या डिंकल गेहूं का आटा क्या है?
स्पेल्ट गेहूं की एक प्रजाति है। स्पेल्ट आटे के दो प्रकार होते हैं- सफेद और होल ग्रेन। इसे जर्मनी और स्विटजरलैंड में डिंकल गेहूं के रूप में जाना जाता है। हालांकि, यह गेहूं से रिलेट तो करता है, लेकिन इसमें अलग स्वाद, बनावट और पोषण होता है जो इसे अलग बनाता है।
होल ग्रेन स्पेल्ट आटा चोकर, रोगाणु और एंडोस्पर्म सहित पूरे अनाज को पीसकर बनाया जाता है। यह किस्म फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
सफेद स्पेल्ट आटा केवल एंडोस्पर्म से पिसा हुआ, हल्का आटा होता है और डेलिकेट बेक्ड आइटम्स में अच्छे से काम करता है। जैसे नॉर्मल ब्रेड का आटा होता है यह ठीक वैसे ही लगता है।
स्पेल्ट आटे को इसके स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। यह मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और बी विटामिन सहित आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। होल ग्रेन में डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं आटे की इन वैरायटी के बारे में?
स्पेल्ट आटे को कुकिंग में कैसे उपयोग किया जाता है
आप इससे ब्रेड्स बेक कर सकते हैं। स्पेल्ट आटा हाई प्रोटीन कॉन्टेंट के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह नियमित गेहूं के आटे की तुलना में कम पानी सोखता है।
आप इससे पैनकेक या वॉफल भी बना सकते हैं। आप पौष्टिक स्वाद और सघन बनावट के लिए मैदे की जगह पर स्पेल्ट आटा का उपयोग करें। आप इसमें बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा मिलाकर इसे वैसे ही रेस्टिंग के लिए रखें जैसे मैदे के आटे को रखते हैं।
कुकीज और केक में गेहूं के आटे की जगह स्पेल्ट आटा इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन यह बेक्ड आइटम्स को थोड़ा भुरभुरा बना देता है।
स्पेल्ट आटे का इस्तेमाल पास्ता या नूडल्स बनाने के लिए किया जा सकता है। इसका नटी स्वाद बढ़िया सॉस के साथ बहुत बढ़िया लगता है।
सॉस, ग्रेवी और सूप को गाढ़ा करने के लिए स्पेल्ट आटे का इस्तेमाल करें। इसका हल्का स्वाद आपके व्यंजन पर हावी नहीं होगा।
इसका स्वाद कैसा होता है?
स्पेल्ट आटा लाइट होता है। यह बाकी फ्लार से अलग होता है और आप इन्हें जिन चीजों के साथ मिलाते हैं, यह उसका स्वाद ज्यादा बढ़िया तरीके से अब्सॉर्ब करता है। हालांकि, स्पेल्ट आटे से बने बेक्ड आइटम्स में साधारण गेहूं के आटे से बने समान चीजों की तुलना में थोड़ा-सा नटी, टैंगी और थोड़ा-सा मिनरल स्वाद होता है।
स्पेल्ट आटे से खाना पकाने के टिप्स-
- स्पेल्ट आटे का ग्लूटेन गेहूं के आटे की तुलना में ज्यादा नाजुक होता है, इसलिए ज्यादा गूंथने से बेक किया हुआ सामान सख्त हो सकता है। आटे को हल्का बनाए रखने के लिए उसे धीरे से गूंथें।
- स्पेल्ट आटा कम पानी सोखता है, इसलिए आपको अपने व्यंजनों में तरल सामग्री को कम करने की आवश्यकता हो सकती है। लगभग 10-15% कम लिक्विड डालें।
- स्पेल्ट आटे में तेल की मात्रा अधिक होने के कारण रिफाइंड आटे की तुलना में इसकी शेल्फ लाइफ कम होती है। इसे ताजा रखने के लिए इसे रेफ्रिजरेटर या फ्रीजर में एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
कैसे किया जाता है स्पेल्ट आटे को स्टोर?
स्पेल्ट आटे को पेंट्री में रखना ज्यादा बढ़िया है। अगर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखें। इसके लिए 60 पर्सेंट ह्यूमिडिटी ठीक है, इससे ज्यादा ह्यूमिड होने पर यह खराब हो सकता है। ध्यान दें कि इसके हाई फैट कॉन्टेंट के कारण होल ग्रेन स्पेल्ट जल्दी खराब होता है, इसलिए कोशिश करें कि इसका सेवन जल्द से जल्द करें।
स्पेल्ट एक प्रकार का गेहूं है, इसलिए स्पेल्ट आटे की जगह नॉर्मल गेहूं का आटा सबसे अच्छा विकल्प होगा। अगर होल ग्रेन स्पेल्ट आटे की जगह इस्तेमाल करना है, तो होल ग्रेन ब्रेड का आटा आजमाएं। सफेद स्पेल्ट आटे की जगह आप सफेद ब्रेड का आटा आजमा सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि आज आपको एक नई सामग्री के बारे में जानकर अच्छा लगा होगा। अगर लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों