herzindagi

क्या आप जानती हैं आटे की इन वैरायटी के बारे में?

घर में एक टाइम तो रोटी बनती ही है फिर चाहे वह किसी भी आटे की हो। घरों में ज्यादातर गेहूं का आटा खाया जाता है लेकिन क्या आप जानती हैं कि विश्व भर में आटे की कई वैरायटी हैं? आटे के कुछ प्रकार के बारे में तो आप जानती ही होंगी। आज हम आपको इस लेख में उन्हीं आटों की कुछ वैरायटी के बारे में बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं इन वैरायटी के बारे में।

Vidya Sharma

Editorial

Updated:- 03 Nov 2022, 18:11 IST

चावल का आटा

Create Image :

चावल का आटा हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी लाभदायक होता है। इसका उपयोग चीले जैसी कई खाने की चीजों को बनाने के लिए किया जाता है।

गेहूं का आटा

Create Image :

सभी घरों में रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला गेहूं का आटा ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

 

मैदा

Create Image :

आमतौर पर मैदे का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है क्योंकि यह हमारी आंतो पर चिपक जाता है। लेकिन वह लोग वो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए मैदे का सेवन अच्छा होता है।

इसे जरूर पढ़ें- गेहूं के आटे से झटपट कीड़े निकालने के 2 आसान हैक्स

सेल्फ राइजिंग आटा

Create Image :

इस आटे में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों ही पहले से मिला हुआ होता है। इसका इस्तेमाल केक, पेस्ट्री(20 रुपये में बनाएं पेस्ट्री) और डोनट्स बनाने में किया जाता जाता है क्योंकि इसमें बेकिंग सोडा मिलने की जरूरत नहीं पड़ती है।

मक्के का आटा

Create Image :

मक्के की सुखाकर और पीसकर बनाया जाना वाला यह आता फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अक्सर सब्जी और चाइनीस फूड की ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

रागी

Create Image :

रागी जिसे कुछ जगहों पर मंडुआ का आटा भी कहा जाता है, यह हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। उत्तराखंड में इसे सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है क्योंकि यह गर्म होता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए भी इसे उपयोगी माना जाता है। 

ज्वार का आटा

Create Image :

ज्वार का आटा भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसे भी गर्म होने के कारण सर्दियों में खाया जाता है। लेकिन ज्यादा सेवन करने से यह हमारे ब्लड शुगर को बढ़ा या घटा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें- हेल्दी ज्वार को डाइट में शामिल करने के लिए ट्राई करें यह रेसिपीज

मिक्स करके खाएं आटा

Create Image :

रागी, ज्वार और मैदे जैसे आटों को हमें गेंहू के आटे के साथ मिलाकर खाना चाहिए। अगर आप इन फायदेमंद आटे को रोज खाना चाहती है तो चने, गेहूं और ज्वार के आटे को मिक्स करके खाएं।

आपके घर में कौन से आटे से रोटी बनाई जाती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik