गर्मी के मौसम में मार्केट में कई सारे मौसमी फल मिलते हैं। आम, तरबूज, खरबूजा, अंगूर और ककड़ी समेत कई सारी फल आपको गर्मी के सीजन में आसानी से मिल जाएंगे। इन्हीं फल में से एक है सरदा, जिसकी खेती जमीन में नहीं तालाब में की जाती है। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद इस फल को खरबूजा के प्रजाति का माना गया है। इस फल के सेवन से शरीर को खूब सारे लाभ मिलते हैं, साथ ही यह पाचन तंत्र को मजबूत करने में बहुत फायदा मिलता है।
सरदा के बारे में
गर्मी के दिनों सरदा के सेवन शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही इसमें पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो गर्मियों मेंडिहाइड्रेशन की समस्यासे राहत देती है। ढेरों फायदे से भरपूर इस फल को अंग्रेजी में सन मेलन कहा जाता है। बहुत से लोग इसे पीला खरबूजा भी कहते हैं, क्योंकि इसका बीज और गूदा काफी हद में खरबूजा की तरह की दिखता है। यदि आपको भी पीले रंग का यह सरदा आपको मार्केट में कहीं दिख जाए, तो खाने के लिए जरूर ट्राई करें। स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है यह फल।
कैसा होता है सरदा का स्वाद?
फल का आकार और स्वाद लगभग खरबूजा की तरह ही होता है। खरबूजाकी तरह होने के बाद भी यह इससे अलग है, खरबूजा के आकार और में यह बड़ा और भारी होता है। खरबूजा की तरह सरदा में लाइनें नहीं होती, साथ ही इसका रंग पीला होता है। खरबूजा में जहां ज्यादा बीज होते हैं, वहीं सरदा में कम होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी मिठास जो खरबूजा के अपेक्षा कई गुना ज्यादा है। लोगों के बीच इसकी डिमांड भी इसके स्वाद और मिठास के कारण है। इसका गूदा कुरकुरा और ठोस और गूदे से भरपूर होता है।
कब मिलता है यह फल?
सरदा की सबसे बड़ी खासियत है कि यह आपको बारह महीने मिल जाएगा, लेकिन खरबूजा सिर्फ गर्मियों में खाने को मिलता है। खरबूजा जहां बिना फ्रिज के सड़ने और सूखने लगता है, सरदा को आप तोड़कर एक महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं। भारतीय लोग इसे छीलकर खाना पसंद करते हैं, साथ ही इसकी स्मूदी और जूस भी बनाते हैं । वहीं अन्य देशों में सरदा को दही के साथ खाया जाता है। साधारण खाने के अलावा आप इसमें ड्राई फ्रूट कंडेंस्ड मिल्क डालकर आइसक्रीम भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत में मिलते हैं ये अनोखे फल, आपने चखे क्या?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों