Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

भारत में मिलते हैं ये अनोखे फल, आपने चखे क्या?

भारत में ऐसे कई फल हैं जो आमतौर पर आपको हर मौसम बाजार में नहीं मिलेंगे और ज्यादातर लोग भी इससे परिचित भी नहीं होंगे। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे रेयर फलों के बारे में बताएंगे जो दुर्लभ हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-01, 11:40 IST
rare fruits in india list

बचपन से हम सभी ये सुनते आ रहे हैं कि फल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से हमें फल जरूर खाना चाहिए। साथ ही ऐसे बहुत से फल हैं जो मौसमी होते हैं, जो अपने निश्चित समय में ही आपको बाजार में मिलेंगे। जैसे गर्मियों में आपको आम, तरबूज और अंगूर जैसे कई फल खाने को मिलते हैं। यदि आप इन मौसमी फल या हर मौसम उपलब्ध फलों को खा-खाकर बोर हो चुके हैं तो हम आपको कुछ ऐसे दुर्लभ फलों के बारे में बताएंगे जो भारत में तो मिलते हैं लेकिन ये दुर्लभ फलों की श्रेणी में आते हैं। यदि आपको कभी ये फल दिखे तो एक बार इसका स्वाद जरूर चखें।

फिंगर साईट्रॉन

इस फल को बुद्ध के हाथ के नाम से जाना जाता है। यह फल आपको हर कहीं नहीं मिलेगा। भारत में इस फल को हिमालय के निचले क्षेत्र में उगाया जाता है। कैंटोनीज़, मैंडरिन, जापानी, कोरियाई और वियतनामी भाषा में इसे बुद्ध के हाथ के नाम से जाना जाता है। यह फल देखने में पीले रंग का हाथों की लंबी उंगलियों की तरह दिखता है।

खिरनी

यह फल मई के महीने में कुछ ही समय के लिए उपलब्ध होता है। सुनहरी पीली बेर की तरह दिखने वाली ये फल पूरी तरह से पकने के बाद ही खाने में अच्छी लगती है। यह एक मौसमी फल है जो मध्य भारत और दक्कन प्रायद्वीप में उगाए जाते हैं। देखने में यह फल नीम के निम्बोली की तरह दिखता है और स्वाद में मीठा होता है। आमतौर पर यह फल उत्तर भारत के क्षेत्रों में पाया जाता है।

बिलंबी

five indian rare fruit

बिलंबी केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गोवा में उगाया जाता है। खाने में खट्टे इस फल का उपयोग जैम (जैम बनाने की विधि) और चटनी बनाने के लिए किया जाता है। इस फल के खट्टेपन को कम करने के लिए नमक पानी में पहले भिगोकर रखें उसके बाद ही इसे खाएं।

इसे भी पढ़ें: Taste Atlas: लोकल फूड के लिए बेस्ट हैं भारत के ये दो शहर, जारी हुई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट

करौंदा

करौंदा को फल और सब्जी दोनों तरह से इस्तेमाल किया जाता है, इससे घरों में चटनी, अचार और मुरब्बा (मैंगो मुरब्बा रेसिपी) बनाया जाता है। करौंदा हरे, लाल और सफेद रंग के होते हैं। करौंदा खाने में काफी खट्टा होता है जिसे आमतौर पर मिर्च और नमक के साथ खाया जाता है। करौंदा छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार में पाया जाता है।

जापानी फल (तेंदू)

इसे इंग्लिश में पर्सीमॉन के नाम से जाना जाता है। यह फल नवंबर दिसंबर के महीने में खाने को मिलता है। इस फल की खेती हिमालय, उत्तर और मध्य भारत के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में मुख्य रूप से की जाती है। पीले, नारंगी और गहरे भूरे रंग का यह फल खाने में मीठा और स्वादिष्ट लगता है। इसे हिंदी में तेंदू के नाम से जाना जाता है। यह एक जंगली फल है और इसके पत्ते का इस्तेमाल बीड़ी बनाने के लिए किया जाता है।

अंबरेला

indian rare fruit name

अंबरेला जिसे जंगली आम के नाम से भी जाना जाता है। यह भी खट्टा फल है जो कि आमतौर पर तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा में पाया जाता है। इस फल का इस्तेमाल अचार (मिर्च का अचार) और मॉकटेल बनाने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: श्री राम ने वनवास के दौरान खाया था इस कंदमूल फल को, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

ये रही भारत के रेयर फलों से जुड़ी जानकारी, यदि कभी आपको ये फल खाने को मिले तो जरूर ट्राई करें। आपको यह लेख कैसी लगी हमें कमेंट कर बताएं। इस लेख को लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़ें रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik and Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।