क्या है ग्वाकामॉले? जिसके बिना मैक्सिकन खाना है अधूरा

क्या आपको पता है ग्वाकामॉले क्या होता है? यह एक मैक्सिकन डिप है जो साइड डिश के रूप में काफी प्रचलित है। चलि आज आपको इस डिप के बारे में विस्तार से बताएं।

How is guacamole used

मैक्सिकन और इंडियन खाने में कितनी समानता होती है, यह तो सभी को पता है। हमारी राजमा और बीन्स, हमारी रोटियां और उनके टैकोज, हमारी चटनी और उनकी डिप्स जिसे सालसा कहते हैं। इसी तरह से ग्वाकामॉले होता है, जो काफी लोकप्रिय डिप है। इसे मैक्सिको में ही बनाया गया था। आज दुनियाभर में इस डिप को पसंद किया जाता है। इसे पके हुए एवोकाडो से तैयार किया जाता है। इस नायाब डिप के बारे में चलिए विस्तार से इस आर्टिकल में जानें।

क्या होते हैं ग्वाकामॉले के इंग्रीडिएंट्स और कैसी होती है तैयारी?

guacamole ingredients

जैसा कि हमने आपको बताया यह डिप एवोकाडो से बनाया जाता है। इसकी रिचनेस को बढ़ाने के लिए अन्य कई इंग्रीडिएंट्स को शामिल किया जाता है। पारंपरिक ग्वाकामॉले में बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ लहसुन, हरा धनिया, ताजा नींबू का रस और कटा हुआ टमाटर शामिल होते हैं। नमक और काली मिर्च से इसके स्वाद को एन्हांस किया जाता है। वहीं, कुछ डिप्स में स्पाइसी पेपर और ऐलापीनो भी डाला जाता है।

पके हुए एवोकाडो को इसके लिए चुना चाता है। इसके लिए ऐसे फल चुने जाते हैं, जिन्हें दबाने पर उनमें दबाव पड़े, लेकिन एकदम गले हुए न हों। क्रीमी फ्लेश को निकालकर मैश किया जाता है। एक-एक करके बाकी के इंग्रीडिएंट्स डाले जाते हैं, ताकि एक बढ़िया फ्लेवर मिल सके।

किस तरह से खाया जाता है उपयोग?

इसे आप टॉर्टिला चिप्स से लेकर अन्य किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकते हैं। यह एक प्लीजिंग ऐपेटाइजर है और आप इसे इन तरीकों से उपयोग कर सकते हैं-

टॉर्टिला चिप्स

क्रिस्पी टॉर्टिला चिप्स के साथ यह डिप एक क्लासिक कॉम्बिनेशन है। डिप की मलाईदार बनावट चिप्स के कुरकुरेपन को पूरा करती है, जिससे स्वाद का बढ़िया कॉन्ट्रास्ट मिलता है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ मैक्सिकन नहीं इन देशों की कुजीन खाती है भारतीय खाने से मेल

बर्गर

बर्गर में अब तक आपने अलग-अलग सॉस लगाकर खाए होंगे। अगर आप पैटीज का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो टोमैटो सॉस या मेयोनेज के अलावा आप ग्वाकामॉले डिप डाल सकते हैं। डिप की मलाईदार बनावट वेज और नॉनवेज दोनों तरह की पैटीज में अच्छी लगेगी।

टैकोस और बुरिटोस

guacamole for nachos burritos

यह टैकोज, बुरिटोस और अन्य मैक्सिकन-बेस्ड व्यंजनों के साथ बहुत अच्छा लगता है। बुरिटोय हमारे भारतीय रोल की तरह होता है। इसके अंदर सब्जियां और मीट की फिलिंग की जाती है। इनमें अन्य सॉस के साथ आप ग्वाकामॉले की डिप डाल सकते हैं।

सैंडविच और रैप्स

आपको भी सैंडविच और रैप्स पसंद होंगे। क्या आपको पता है कि मैक्सिको भी रैप्स और सैंडविच खूब खाए जाते हैं। सालसा के अलावा ग्वाकामॉले डालकर रैप्स को सर्व किया जाता है। आप इस बार इसे ट्राई करके देखें। यह स्वाद को एन्हांस करता है और आप इसे साथ में सरव भी कर सकते हैं।

सलाद

सलाद में तरह-तरह की ड्रेसिंग शामिल की जाती है, जो बेसिक सलाद के स्वाद को काफी बदल देती है। मिंट सॉस से लेकर मेयोनेज और नींबू या विनेगर आपके ब्लैंड सलाद को स्वादिष्ट बना देता है। ऐसे में आप सलाद के लिए स्वादिष्ट ड्रेसिंग के रूप में ग्वाकामॉले का उपयोग कर सकते हैं। इसका स्पाइसी और नमकीन स्वाद सलाद को डोप्थ देता है और बिना नींबू डालकर आपको एक चटपटा सलाद बाउल मिल सकता है।

अंडे

उबले हुए अंडे के ऊपर प्याज, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च और नमक छिड़कर तो आपने भी खाया होगा। क्या आपको पता है कि आप इस डिप के साथ अंडे का सेवन कर सकते हैं। यह दोनों ही एक अलग कॉबिनेशन होने के बाद भी बढ़िया लगता है। आप इसे उबले हुए अंडे के साथ-साथ फ्राइड एग और ऑमलेट के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

ग्रिल्ड मीट और सी-फूड

नॉन-वेजिटेरियन फूड के साथ स्पाइस और चटपटी सॉस आपके स्वाद को दोगुना ही करती है। यह एक अलग और नया कॉम्बिनेशन होगा। मगर चिकन विंग्स, ड्रमस्टिक्स, तंदूरी चिकन आदि जैसी डिशेज के साथ हरी चटनी के अलावा आप इस डिश को सर्व कर सकते हैं। ग्रिल्ड और स्मोकी फ्लेवर के साथ एवोकाडो का रिच टेस्ट आपको पसंद आएगा।

इसे भी पढ़ें: Know Your Ingredient: क्या होता है जिकामा और कैसे है ये मूली से अलग, जानें कुकिंग में इस्तेमाल करने का तरीका

कैसे स्टोर करें ग्वाकामॉले?

how to store guacamole

अगर इस डिप को सही तरह से स्टोर न किया जाए, तो यह काली पड़ सकती है। इसे लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए ये तरीके आजमाएं-

  • हवा का संपर्क के कारण एवोकाडो भूरा हो सकता है। इसे रोकने के लिए डिप को एयरटाइट कंटेनर में रखना चाहिए। कोशिश करें कि लिड से हवा जार के अंदर न पहुंच सके, वरना इसकी फ्रेशनेस पर असर पड़ सकता है।
  • कंटेनर को सील करने से पहले, डिप की सतह पर पानी थोड़ा-सा पानी डालें। यह पानी की परत एक सील बनाने में मदद करती है जो हवा को डिप तक पहुंचने से रोकती है। जब आप इसका उपयोग करें, तो पानी को हटा लें और डिप को एक बार मिक्स कर लें।
  • जब भी यह डिप तैयार करें, तो इसमें नींबू का रस डालें। इससे ऑक्सीडेशन होने से बचाता है। आप स्टोर करते हुए जार में भी डिप के ऊपर से नींबू के रस की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। इससे डिप ताजी रहेगी।
  • इसे आप 2-3 दिन से ज्यादा स्टोर नहीं कर सकते हैं। कई सारे इंग्रीडिएंट्स के कारण इसकी फ्रेशनेस कम हो सकती है। कोशिश करें इसे फ्रिज में ही स्टोर करें और खराब होने से पहले इसका सेवन कर लें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। आप भी कभी एवोकाडो लाएं, तो इस डिप को बना सकते हैं। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP