सिर्फ मैक्सिकन नहीं इन देशों की कुजीन खाती है भारतीय खाने से मेल

ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय खाना फ्लेवरफुल होता है, कई अन्य देशों के कुजीन भी हमारे फूड से मेल खाते हैं। चलिए ऐसी ग्लोबल कुजीन के बारे में जानकारी प्राप्त करें। 

 
international cuisine similar to indian food

भारतीय खाने की बराबरी कोई कुजीन नहीं कर सकती और इस बात में कोई शक नहीं है। तमाम स्पाइसेस से भरपूर चटपटा, फ्लेवरफुल खाना हमारे कल्चर की शान है और इसलिए हम देश के किसी भी कोने में चले जाएं हमें घर की रोटी, सब्जी और दाल याद आती है।

हमारे टेस्ट बड्स शायद ही किसी और फ्लेवर को उतना पसंद कर पाते हैं, जितना भारतीय खाने को करते हैं। हालांकि कई ऐसे देश हैं जिनका खाना हूबहू भारतीय कुजीन जैसा है। मैक्सिकन, ग्रीस, मोरक्को ऐसी कई डिशेज हैं जो एकदम भारतीय फूड्स से मिलती हैं। रोटी-टैकोज, नान और पिटा ब्रेड ऐसी ही डिशेज हैं।

मैक्सिकन फूड

mexican food similar to indian food

भारतीय रोटी एक तरफ और टैकोज एक तरफ। हम मक्के की रोटी पसंद करते हैं और मैक्सिकन टॉर्टिला पसंद करते हैं। हम राजमा की सब्जी और करी के रूप में इसका सेवन करते हैं और मैक्सिकन भी टैकोज में इसकी फिलिंग करते हैं। बस फर्क इतना है कि हम जिन्हें किडनी बीन्स कहते हैं, मैक्सिकन इसे पिंटो बीन्स कहते हैं। हमारा चावल और मेक्सिन के के चावलों में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है। पराठे हम भी खाते हैं और उनके भी यहां भी बनते हैं। फर्क इतना है कि वह इसे गोर्डिटास कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं भारत के कुछ ऐसे व्यंजनों के बारे में जिनके विदेशों में भी हैं लोग दीवाने

ग्रीस फूड

दोनों ही कितने अलग कॉन्टिनेंट्स हैं, लेकिन दोनों की देशों के कुजीन में बड़ी समानता नजर आती है। इंग्रीडिएंट्स भले ही थोड़े से अलग हों, लेकिन उनका फ्लेवर, स्पाइस लेवल और हर्ब्स से भरपूर खाना हम भारतीय भी पसंद करते हैं। उनका ऑलिव ऑयल में तैयार किया गया कोलोकिथाकिया (Kolokythakia) हमारे बंगाली भाजे से मेल खाता है। वे इसमें तुरई का इस्तेमाल करते हैं और हम बैंगन का। हमारा और उनका रायता भी एक ही होता है। ग्रीस के लोग उसे सासीकी (Tzatziki) कहते हैं और हम खीरे का रायता।

कोरियन फूड

korean food similar to indian food

दुनिया भर में के-पॉप के अरबों दीवाने हैं। कोरियन कुजीन को लेकर भी लोगों को अलग क्रेजी देखा जाता है। आप भारत की ही बात करें हम कोरियन फूड को भी पसंद करने लगे हैं। मगर क्या आपको पता है कि कोरियन और भारतीय कुजीन में कितनी समानता है! जैसे हमारे यहां चिली चिकन पसंद किया जाता है, वहां के लोग भी स्वीट और स्पाइसी चिकन पसंद करते हैं। भारतीय इमरती की तरह उनका यागवा होता है। इसी तरह हमारा चुरमुरा और उनका ट्वीबाप भी एक जैसा है। हम इसे भेल बनाने में इस्तेमाल करते हैं। कोरियन्स इससे कुकीज और क्रैकर्स में इस्तेमाल करते हैं।

पाकिस्तानी फूड

भारत और पाकिस्तान भले ही अलग-अलग देश हैं, लेकिन आज भी ऐसी कई सारी चीज़ें हैं जो दोनों देशों में बनाई जाती हैं। इतना ही नहीं, ऐसी कई ऐसी डिशेज हैं जो दोनों ही बनाते हैं। ऐसी कई मीट की डिशेज हैं जो भारतीय और पाकिस्तानी दोनों पसंद करते हैं। हमारे यहां रोटी और पराठों को बहुत पसंद किया जाता है। इसी तरह पाकिस्तान में नान खाने का चलन बहुत ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं भारतीय और इंडोनेशियन खाने में अंतर?

मिडल ईस्टर्न कुजीन

sambosa is similar to indian samosa

भारतीय कुजीन को बहुत हद तक मिडल ईस्ट ने इंफ्लूएंस किया है। यही कारण है कि आपको गल्फ और भारत के फूड में काफी समानता देखने को मिलेगी। सऊदी सम्बोसा और भारतीय समोसा (समोसे का इतिहास) एक जैसा होता है। बस थोड़ा-सा फर्क फिलिंग्स का होता है। हमारे समोसे में चटपटे आलू और मटर की फिलिंग्स की जाती है, लेकिन सम्बोसे में मीट की फिलिंग होती है। उनका कब्सा और हमारी चिकन बिरयानी एक ही है। इसी तरह जैसे सऊदी अरब में लोग मुत्ताबाक पसंद करते हैं, हमारे यहां पराठे लोकप्रिय हैं, जिन्हें चटनी, दही और अचार के साथ खाया जाता है।

ऐसे ही कई देश हैं जिनका खानपान हमसे बहुत ज्यादा मिलता है। इंग्रीडिएंट्स में थोड़ी बहुत असमानता हो सकती है, लेकिन हो सकता है कल आप सम्बोसा खाते हुए हमारे समोसे को याद करने लगें।

हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP