व्रत के दौरान खाए जा सकते हैं ये 5 तरह के आटे, नवरात्रि फलाहार में करें शामिल

नवरात्रि का पावन समय चल रहा है ऐसे में लोग घरों में कई तरह के व्रत के लिए खाना बना रहे हैं। बता दें कि आप व्रत में आटे का उपयोग कर सकते हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

 
flours using in vrat food
flours using in vrat food

सावन, नवरात्र या कोई दूसरा व्रत हो बहुत से लोग इन मुख्य तिथियों में व्रत रखते हैं। व्रत के लिए लोग घरों में फल, डेयरी प्रोडक्ट और कुछ अनाज का उपयोग कर फलाहार बनाते हैं। बता दें कि बहुत से लोगों को यह भ्रम रहता है कि व्रत के लिए बनाए जाने वाले भोज में आटे या दूसरे अनाज का उपयोग नहीं करते हैं। अनाज का उपयोग बेशक व्रत में नहीं किया जाता है, लेकिन कुछ ऐसे अनाज और आटा है जिसका इस्तेमाल फलाहार के लिए बनाए जाने वाले भोज में कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 5 तरह के आटे के बारे में बताएंगे, जिसे आप फलाहार के लिए बना सकते हैं।

कुट्टू का आटा

flours while cooking for fasting

इस आटे का उपयोग किसी भी व्रत में फलाहार, हलवा, रोटी, पराठा या दूसरे व्यंजन बनाने के लिए किया जा सकता है। कुट्टू के आटे का उपयोग रसोई में आमतौर पर व्रत के लिए डिशेज बनाने के लिए किया जाता है। कुट्टू का आटा ग्लूटेन फ्री होता है और इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और दूसरे खनिजों की भरपूर मात्रा होती है। व्रत के समय इस आटे से बने व्यंजन के सेवन से शरीर में एनर्जी बरकरार रहती है।

सिंघाड़े का आटा

different types of flours,

सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल भी व्रत में किया जाता है। इस आटे में भी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। सिंघाड़े के आटे से हलवा, खीर और बर्फी समेत पूड़ी और दूसरी डिशेज बनाई जाती है। सिंघाड़े से बने व्यंजन के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और इससे शरीर में कैल्शियम एवं कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है।

इसे भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली में घर आए मेहमानों को सर्व करें ये टेस्टी ड्रिंक्स

राजगिरा का आटा

राजगिरा के लाई से लड्डू, चिक्की और हलवा समेत कई सारी रेसिपी बनाई जाती है। व्रत में अक्सर राजगीर के आटे का उपयोग किया जाता है। राजगिरा का आटा पाचन और वेट लॉस दोनों के लिए बढ़िया है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और सेहत के लिए भी यह हेल्दी है।

साबूदाना का आटा

flours for fasting food

साबूदाने का उपयोग व्रत के लिए बनाए जाने वाले भोजन में खूब किया जाता है। साबूदाना के आटेसे रोटी, पूड़ी और हलवा बनाकर खाया जाता है। लोग साबुदाना से वड़ा, खीर और खिचड़ी समेत कई डिशेज का मजा लेते हैं।

शकरकंदी का आटा

शकरकंदी के आटे का उपयोग भी हलवा, बर्फी और पुड़ी बनाने के लिए किया जाता है। शकरकंदी को छीलकर पहले धूप में अच्छे से सुखाया जाता है और फिर इसे कुट पीस कर इससे आटा तैयार किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: छोड़िए मलाई मथने की घंटों की झंझट, अब 10 मिनट में इस तरह से निकाल सकेंगे घी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP