सैल्मन मछली दुनिया की सबसे फायदेमंद मछलियों में से एक मानी जाती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, हाई-प्रोटीन, विटामिन-डी, विटामिन B12 और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं या हेल्दी डाइट में सैल्मन को शामिल करना चाहते हैं, तो सही सैल्मन चुनना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप पहली बार सैल्मन खरीद रहे हैं या फिर बेहतर गुणवत्ता वाली सैल्मन चुनना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-सी सैल्मन मछली आपके लिए सही होगी और खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इस लेख में हम आपको सैल्मन के प्रकार, उनके पोषण लाभ और सही खरीदने के लिए जरूरी टिप्स बताएंगे, ताकि आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सही सैल्मन का सेलेक्ट कर सकें।
किंग सैल्मन
आप किंग सैल्मन मछली को ट्राई कर सकते हैं, जिसे चिनूक सैल्मन भी कहा जाता है। सैल्मन मछली की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा पोषक तत्वों वाली प्रजाति मानी जाती है। यह अपने बेहतरीन स्वाद गहरे रंग के लिए जानी जाती है।
इसे जरूर पढ़ें-घर पर झटपट तैयार करें मछली का स्टू, नोट करें आसान रेसिपी
इसका वजन 10 से 50 किलो तक हो सकता है, जबकि औसत यह 8-18 किलो की होती है। यह दूसरे सैल्मन की तुलना में कम उपलब्ध होती है और सबसे महंगी मानी जाती है।
सॉकी सैल्मन
इसे रेड सैल्मन भी कहते हैं, क्योंकि पकने के बाद इसका रंग गहरा लाल रहता है। इसमें उच्च मात्रा में ओमेगा-3 होता है। इसका स्वाद दूसरे सैल्मन से ज्यादा गहरा और अच्छा होता है।
यह ज्यादातर कनाडा, रूस और अलास्का जैसी जगहों पर पाई जाती है। इसका इस्तेमाल आप स्मोक करके सलाद, ब्रेड या सूप में इस्तेमाल किया जाता है।
कोहो सैल्मन
कोहो सैल्मन जिसे सिल्वर सैल्मन भी कहा जाता है। सैल्मन की सबसे संतुलित और लोकप्रिय प्रजातियों में से एक है। इसका स्वाद हल्का और स्मूथ होता है, जिसका स्वाद कई लोगों को पसंद आता है।
इसमें उच्च ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है और इसका मांस गुलाबी-नारंगी रंग का होता है। इसके एक नहीं बल्कि कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं।
चम सैल्मन
चम सैल्मन जिसे डॉग सैल्मन भी कहा जाता है, अपनी हल्की स्वाद और कम वसा वाली बनावट के लिए जानी जाती है। आमतौर पर यह स्मोकिंग, कैनिंग और प्रोसेस्ड फिश प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल की जाती है।
इसे जरूर पढ़ें-फिश खाना करते हैं पसंद, तो ट्राई करें यह स्नैक्स
आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके छोटे टुकड़े करके सलाद में इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर होगा कि आप स्मोकिंग वाला व्यंजन का इस्तेमाल करें।
कैसे खरीदें सैल्मन?
- अगर आप पहली बार सैल्मन खरीद रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-सी सैल्मन आपके लिए सही होगी और खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। बाजार में कई तरह की सैल्मन मिलती हैं, जिनमें वाइल्ड और फार्म-रेयर्ड के ऑप्शन शामिल होते हैं।
- अगर आप प्रीमियम क्वालिटी और पोषण चाहते हैं, तो वाइल्ड सैल्मन चुनें। अगर आप बजट-फ्रेंडली ऑप्शन चाहते हैं, तो फार्म-रेयर्ड सैल्मन भी सही हो सकती है।
- अगर पैक में ज्यादा बर्फ के क्रिस्टल हैं, तो यह इंगित करता है कि मछली बार-बार जमाई और पिघलाई गई है। ताजी मछली में ज्यादा बर्फ नहीं होती।
- कोशिश करें कि अलास्का, नॉर्वे, कनाडा या स्कॉटलैंड से आई सैल्मन खरीदें। इनमें बेहतर गुणवत्ता होती है और स्वाद भी लाजवाब होता है।अगर मछली बहुत सस्ती मिल रही है, तो इसे न खरीदें क्योंकि इसकी गुणवत्ता खराब हो सकती है।
- ताजी सैल्मन गुलाबी, नारंगी या लाल होती है। अगर मछली का रंग भूरा दिखाई दे रहा है, तो सैल्मन पुरानी हो सकती है।
- अगर आप बिल्कुल ताजी सैल्मन चाहते हैं, तो लोकल फिश मार्केट से खरीद सकते हैं। यहां मछली ज्यादा फ्रेश मिल सकती है, लेकिन गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहें।
इस तरह आप सैल्मन मछली खरीद सकते हैं।अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों