herzindagi
Know about types of millets in hindi

तरह-तरह के होते हैं मिलेट्स, आप भी कर सकती हैं ट्राई 

मिलेट्स हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन हमारी कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। बस हमें मालूम होना चाहिए कि मिलेट्स की लिस्ट में कौन से अनाज आते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-02-24, 16:56 IST

एक ज़माना था जब ज्वार, बाजरा, जौ, रागी जैसे अजान का सेवन सिर्फ फलाहार या कुछ हेल्दी बनाने के लिए ही किया जाता था। मगर वक्त के साथ इन तमाम चीजों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि अब तो संसद से लेकर कैंटीन, रेस्टोरेंट्स में भी खाने के मेनू में बाजरे का राब, रागी घी रोस्ट डोसा, रागी इडली, सरसों का साग और मक्के, बाजरा, ज्वार की रोटी, रागी पूरी, लहसुन की चटनी के साथ बाजरा खिचड़ी जैसे विभिन्न प्रकार के व्यंजन देखने को मिल जाएंगे।

भारतीय किचन इंग्रीडिएंट्स की बात करें तो हमेशा पोहा, रवा, दलिया जैसी चीज़ें हर किचन में मौजूद रहती हैं। पर कई बार कोई ऐसी कॉमन चीज़ जिसका इस्तेमाल हम सालों से करते आ रहे हैं उसकी जानकारी भी हमें नहीं होती है जैसे- हमें मालूम ही नहीं है मिलेट्स किसे कहते हैं और इसमें किन अनाज को शामिल किया जाता है?

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeev Kapoor (@sanjeevkapoor)

क्या आपको भी नहीं मालूम तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि मिलेट्स कितने तरह के होते हैं, जिसे आप अपनी थाली में शामिल कर सकती हैं।

रागी

know about Ragi

यह बहुत कम लोग जानते होंगे कि रागी को फिंगर मिलेट के नाम से भी जाना जाता है। यह आमतौर पर फलाहार बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर बाजरा का ग्लूटेन-फ्री प्रकार है। (रागी डोसा रेसिपी)

अगर आपके बच्चे का दिमाग कमजोर है तो आप रागी के बनी डिशेज डिनर, लंच या फिर ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकती हैं। बता दें कि रागी में पारंपरिक भारतीय खाद्य पदार्थों की एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि में मानव शरीर के लिए आवश्यक अमीनो एसिड की अच्छी मात्रा होती है।

इसे ज़रूर पढ़ें-अब संसद में परोसी जाएंगी रागी-ज्वार और बाजरे की डिशेज़, आप भी ट्राई करें ये रेसिपीज

फॉक्सटेल बाजरा

फॉक्सटेल बाजरा, जिसे भारत में ककुम या कंगनी के नाम से भी जाना जाता है, आमतौर पर सूजी या चावल के आटे में उपलब्ध होता है। यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है जो शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है।

आप फॉक्सटेल बाजरे का इस्तेमाल रोटी, ब्रेड या फिर पराठे बनाने में कर सकती हैं। कई लोग तो इसका इस्तेमाल पकौड़े बनाने के लिए भी करते हैं।

ज्वार

jowar

रोटियां और अन्य ब्रेड बनाने के लिए यह भारत में बाजरा का एक और लोकप्रिय प्रकार है। इसे स्थानीय रूप से ज्वार के नाम से जाना जाता है। ऑर्गेनिक ज्वार आयरन, प्रोटीन और फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। यही वजह है कि इसका सेवन भरपूर मात्रा में किया जाता है और अगर किसी को गेहूं से एलर्जी है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

बाजरा

bajra

बाजरा एक ऐसा मिलेट्सहै जिसे आपने यकीनन चखा होगा। इसे कई तरह से तैयार किया जाता है, जिसमें रोटी और खिचड़ी भी शामिल है। इसका सेवन करने बहुत फायदेमंद है क्योंकि बाजरे में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज शामिल हैं। (बाजरे की खिचड़ी रेसिपी)

यह डायबिटीज, हार्ट हेल्थ, स्किन व हेयर हेल्थ आदि के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। बाजरा के सेवन से आपको प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन बी 6 आदि कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं।

अमरनाथ ओट्स

आपने अमरनाथ ओट्स के अविश्वसनीय फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ जिसे राजगीर, रामदाना और चोला के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रकार का मिलेट है। यह बाजरा प्रोटीन और आहार फाइबर से भरपूर है। स्वस्थ आहार के लिए यह बहुत अच्छा है। (ओट्स से तैयार इन टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज)

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप जानते हैं सूजी और रवा के बीच का अंतर?

यह बाजरा सफेद होने और बालों के झड़ने से लड़ने में भी मदद करता है। ऐमारैंथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन और अन्य खनिज अधिक मात्रा में होते हैं। इसका इस्तेमाल आप आटे के तौर पर कर सकते हैं।

आप इन मिलेट्स को अपनी थाली का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।