Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

Oats Special: ओट्स से तैयार इन टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज को आप भी करें ट्राई

अगर आप भी सेहत के प्रति सजग हैं, तो आपको ओट्स से तैयार इन सेहतमंद और टेस्टी रेसिपीज को ज़रूर शामिल करना चाहिए।
Updated:- 2021-04-07, 17:23 IST
try these healthy oats recipes

कुछ भोजन को डाइट में शामिल करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। इसलिए कई बार डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि आप इसका नियमित सेवन करते रहे। इन्हीं डाइट में से एक है 'ओट्स'। ओट्स से तैयार डिश टेस्टी होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। ओट्स आजकल बाजार में अलग-अलग फ्लवेर में मिलने लगे हैं, जिसे खासा पसंद किए भी जाने लगा है। खैर, अगर आप ओट्स से तैयार टेस्टी और सेहतमंद रेसिपीज की तलाश में है, तो आज इस लेख में हम आपको ओट्स की कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। इन्हें बनाने में आपको अधिक मेहनत करने की ज़रूरत भी नहीं और न ही इसे बनाने में अधिक समय लगता है। तो आइए जानते हैं।

ओट्स उपमा

try these healthy oats recipes at home upma inside

सामग्री

ओट्स-1 कप, गाजर-1 कटी हुई, हरी मिर्च-2 कटी हुई, शिमला मिर्च-1/2 कटी हुई, प्याज-1 कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, मटर के दानें-1/2 कप, नींबू रस-1 चम्मच, करीपत्ता-4, धनिया पत्ता-2 चम्मच, सरसों-1/2 चम्मच, तेल-2 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक पैन में तेल डालकर गरम कीजिये और उमसें ओट्स और आधा चम्मच हल्दी डालकर सुनहरा होने तक भून के किसी अन्य बर्तन में निकाल लीजिये।
  • अब इसी पैन में तेल गरम करके उसमें सरसों डालें और एक से दो मिनट पकने के बाद उसमें बाकि अन्य सब्जियों को डालकर अच्छे से भूने।
  • सात से आठ मिनट पकने के बाद हल्दी पाउडर, नमक और भूने हुए ओट्स को डालकर अच्छे से मिक्स करके कुछ देर पका लीजिये।
  • थोड़ी देर बाद इसमें नींबू रस और धनिया पत्ता को डालकर अच्छे से मिक्स करके गैस को बंद कर दीजिये।
  • तैयार है सेहतमंद और टेस्टी डिश ओट्स उपमा सर्व करने के लिए।

इसे भी पढ़ें:सर्दियों में अमरूद का लें पूरा मजा, बनाएं ये 3 मजेदार रेसिपीज

मसाला ओट्स

try these healthy oats recipes at home masala ots inside

सामग्री

ओट्स- 1 कप, हल्दी-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, गरम मसाला-1/2 चम्मच, धनिया पाउडर-1/2 चम्मच, प्याज-1 कटा हुआ, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, टमाटर-1 कटा हुआ, शिमला मिर्च-1/2 कटी हुई, हरी मिर्च-2 कटी हुई

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप सब्जियों को साफ करके बारीक़ काट लीजिये। इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें नमक डालकर सभी सब्जियों को सुनहरा होने तक भून लीजिये।
  • तीन से चार मिनट पकने के बाद इसमें दो गिलास पानी और अन्य मसाले को डालकर अच्छे से उबाल लीजिये।
  • ध्यान रहे इसे बीच-बीच आप चलते रहे ताकि जले नहीं। चार मिनट बाद आप इसमें ओट्स को डालें और गाढ़ा होने तक अच्छे से पका लीजिये।
  • अब आप इसके ऊपर से धनिया पत्ता डालकर खाने के लिए सर्व कीजिये।

इसे भी पढ़ें:विंटर में चाहती हैं टेस्टी और हेल्दी स्वाद, ट्राई करें ये 3 एग रेसिपी

ओट्स की खीर

try these healthy oats recipes at home ots kheer inside

सामग्री

ओट्स-1 कप, दूध-1 लीटर, किशमिश-1 चम्मच, काजू-1 चम्मच, बादाम-1 चम्मच, चीनी-1/2 कप, इलाइची-2, अनार के दानें-1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • ओट्स की खीर को बनाने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को तीन से चार मिनट के लिए रोस्ट करके अलग रख लीजिये।
  • इधर आप एक अन्य बर्तन में दूध, इलाइची, काजू , बादाम और किशमिश डालें और इसे लगभग 4 से 5 मिनट पकने के लिए छोड़ दीजिये।
  • पांच मिनट बाद इसमें ओट्स को डालें और गाढ़ा होने तक अच्छे से पका लीजिये।
  • जब एक बार टेस्टी खीर बन जाए तो ऊपर से अनार के दानें को डालकर सर्व करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.indianhealthyrecipes.com,amazonaws.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।