
दही खाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। फिर चाहे वो सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में दही खाया जा सकता है। इसको खाने से पाचन भी अच्छा रहता है। इसमें मौजूद कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा दही को खिचड़ी, पुलाव, प्लेन चावल समेत कई चीजों के साथ खाया जाता है। साथ ही, खट्टा दही इडली, ढोकला और कड़ी आदि बनाने के भी काम आता है।

वहीं कुछ लोगों को हर मौसम में दही खाना बेहद पसंद होता है। कुछ लोग घर में बचे हुए दूध से भी दही जमा लेते है। बाजारों में भी आसानी से पैकेटों वाला दही मिल जाता है, लेकिन असली मुसीबत सर्दियों के मौसम में दही जमाने में आती है। आज हम आपको इसी समस्या का समाधान करने की एक आसान सी ट्रिक बताएंगे। जिसकी मदद से आप सर्दियों में भी थक्केदार दही जमा सकती हैं।
ये भी पढ़ें : दही में चीनी डालकर खाना चाहिए या नमक? एक्सपर्ट से जानें जवाब
यदि आप सर्दियों में दही जमाने जा रही हैं, तो आप दूध को जमाने के लिए हल्का गुनगुना करके उसमें स्टार्टर दें। इसके बाद और अच्छी तरह चलाएं। अब इस बर्तन को आटे के डब्बे में बीच में जगह बनाकर ढककर रख दें। साथ ही, डब्बे को ऊपर से ढक दें। अब आप सुबह उठकर देखेंगे कि आपका दही एकदम थक्केदार जमा हुआ मिलेगा। दरअसल, सर्दियों के दिनों में वातावरण में नमी होती है। जिसके चलते दही को जमाने में गर्माहट की जरुरत होती है। ऐसे में दही का डब्बा दही जमाने के लिए ठंड के दिनों में बेस्ट जगह है। आप इस ट्रिक को एक बार जरुर आजमाएं।
ये भी पढ़ें : ग्रेवी में दही डालने से पहले जान लें ये अमेजिंग ट्रिक्स, नहीं फटेगी सब्जी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
