महंगे टोनर को कहें ना, घर पर बनाएं ये DIY हाइड्रेटिंग टोनर, ड्राई स्किन के लिए है बेस्ट
-1763385608007.webp)
अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ न कुछ घरेलू उपाय करती रहती हैं और ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड टोनर या सीरम का इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे होममेड टोनर के बारे में बताएंगे, जो आपकी त्वचा के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस टोनर के बारे में और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है।
सर्दियों के लिए बेस्ट होममेड टोनर
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और पिंपल्स, रेशैज जैसी परेशानियों को कम करने के लिए अधिकतर महिलाएं घर पर बने स्क्रब, फेस पैक, फेस मास्क, टोनर और सीरम का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अब आप भी घर पर रहकर एक खास होममेड टोनर बना कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
होममेड टोनर बनाने के लिए सामग्री -
- गुलाब जल
- ग्लिसरीन
- सेब का सिरका
- लैवेंडर आयल
होममेड टोनर बनाने का तरीका -
- सर्दियों में घर पर रहकर आप आसानी से खास फेस टोनर बना सकती हैं।
- इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान हैं।
- इस टोनर को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में गुलाब जल निकाल लें।
- अब इस गुलाब जल में थोड़ा ग्लिसरीन और लैवेंडर आयल मिक्स कर दें।
- दोनों को मिलाने के बाद आप इस मिश्रण में लैवेंडर आयल मिक्सकर टोनर तैयार कर दें।
- अब आपका होममेड टोनर बनकर तैयार हैं। इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस मिश्रण को आप एक स्प्रे बॉटल में भरकर इसका इस्तेमाल करें।
- आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरा धोकर इस टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप इस टोनर का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें: चेहरे को जवां और खूबसूरत बना देगा डर्मा रोलर, जानें इस्तेमाल का तरीका
उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे शेयर और लाइक जरूर करें। घर में खुद से यह होममेड नाइट क्रीम बनाएं और ट्राई करके देखें। ब्यूटी से जुड़े और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी।
Image Credit : Freepik
- सर्दियों में स्किन के लिए कौन सा टोनर बेस्ट है?
- सर्दियों में स्किन के लिए आप नेचुरल होममेड सेब के सिरके से तैयार टोनर बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।