Dry Skin Care: ठंड में भी स्किन नहीं होगी रूखी और बेजान, दही में इन 2 चीजों को मिलाकर बनाएं फेस मास्क

सर्दी के मौसम में अक्सर स्किन काफी शुष्क होने लगती है। इस मौसम में स्किन में ड्राइनेस होने वैसे आम समस्या है। दरअसल, सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं त्वचा की नमी को खींच लेती हैं। जिसकी वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। इसी के चलते सर्दियों में हमें अपनी स्किन का बहुत अधिक ख्याल रखना पड़ता है। अन्यथा स्किन बहुत खराब नजर आने लगती है। यदि आप भी ठंड के दिनों में ड्राई स्किन की समस्या को झेलती हैं, तो आज हम आपको एक नेचुरल तरीका बताने जा रहे है। जिसे दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया है। यह मास्क दही में दो चीजों को मिलाकर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इस फेस मास्क को यदि आप हफ्ते में दो बार लगाती हैं तो आपकी स्किन बिल्कुल भी ड्राई न होकर एकदम मुलायम रहेगी। आइए जान लेते हैं इसे बनाने और अप्लाई करने का तरीका। आप इस मास्क को दो तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
ड्राई स्किन के लिए फेस मास्क
आप नीचे बताई जा रही चीजों की मदद से घर पर ही ड्राई स्किन के लिए फेमस मास्क बनाकर तैयार कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 कटोरी दही
- 2 चम्मच शहद
- 1 चम्मच बादाम का तेल
अप्लाई करने का तरीका
- सबसे पहले आपको एक एक कटोरी में दही लेकर फेंट लेना है।
- इसके बाद आपको दही में एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है।
- अब आप इस मिश्रण में बादाम का तेल डालकर मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे 5 मिनट के लिए रख दें।
- अब इस फेस मास्क को चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने दें।
- सूख जाने के बाद आप इससे पानी लेकर मसाज करते हुए हटाएं।
ये भी पढ़ें: Dry Skin: बदलते मौसम में ड्राई स्किन के लिए ट्राई करें ये नुस्खा, मिलेगा नेचुरल ग्लो
दूसरा तरीका
- सबसे पहले फेस को वाश करके तौलिया से पोंछ लें।
- इसके बाद आपको दही, शहद और बादाम तेल वाला मिश्रण हाथों पर लेना है।
- अब इससे आपको फेस पर हल्के हाथों से मसाज करनी है।
- करीब 5 मिनट तक मसाज करने के बाद फेस को गीले टिशू की मदद से पोंछ लें।
- और चेहरे को नार्मल पानी से वाश करके फेस पर गुलाब जल या मॉइस्चराइजर लगाएं।
- इस प्रक्रिया को आप रोजाना रात को या हफ्ते में 2-3 बार कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: एलोवेरा जेल या नारियल तेल, ड्राई स्किन के लिए क्या है बेस्ट
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।