तोतापुरी या मकसूस... आम के ये अनोखे नाम के बारे में कितना जानते हैं आप?

आम की लगभग 1000 से भी ज्यादा किस्में पाई जाती हैं और हर आम की एक अलग कहानी है। इसमें से कुछ आमों के नाम सुनते ही जुबान पर पानी आ जाता है, तो कुछ ऐसे होते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। 
image

गर्मियों का मौसम सिर्फ और सिर्फ आम की वजह से अच्छा लगता है। पूरे सीजन इंतजार देखने के बाद हमें आम खाने को मिलते हैं। इसलिए इसका बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, पके आम के साथ लोग कच्चे आम भी खाना पसंद करते हैं। फिर चाहे आमरस हो, आम की चटनी, आम का अचार या फिर ठंडी मैंगो शेक हो...आम हर तरह से अच्छा लगता है।

इसलिए मार्केट में भरपूर मात्रा में आम आते हैं, जिसमें हर तरह की किस्म शामिल होती है जैसे लंगड़ा, हापुस, दशहरी या चौसा आदि। मगर क्या आपने तोतापुरी या हरामजादा आम खाए हैं? या इनके नाम सुने हैं? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। हम कुछ ऐसे आम की किस्मों के बारे में बताएंगे जिनके नाम सुनने में तो अजीब है, मगर इसके पीछे की कहानियां बहुत ही दिलचस्प हैं।

हरामजादा आम

haramzada mango

अरे..हम आपको गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के रतौल के बागों की टहनी पर लटके आम के बारे में बता रहे हैं। यह दिखने में बहुत ही चमकीला होता है और रसीला होता है। मगर खाने में बिल्कुल बेस्वाद और खराब होता है।

इसे जरूर पढ़ें-कच्चे आम से तैयार करें थोक्कू, रोटी के साथ खाने में आ जाएगा मजा

खाते ही आपका मूड पूरी तरह से खराब हो जाए, इसलिए इसका नाम हरामजादा रखा गया है। यानी ऐसा आम को आपको धोखा देता है। इसलिए इसे मजाक में इस नाम से पुकारा जाता है, जिसे अभी कोई आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है।

मखसूस आम

यह आपको शाही नाम लग सकता है, जो महाराष्ट्र में ज्यादा पाया जाता है। यह आम न सिर्फ अपने स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है, बल्कि इसके नाम में ही छिपा है इसका बेशकीमती राज। मखसूस में गहरे नारंगी रंग का छिलका होता है और इसका स्वाद मिठास से भरपूर होता है।

इसलिए इसे सिर्फ खास लोगों के लिए रखा जाता है। माना जाता है कि यह किस्म निजामों के दौर में खास मेहमानों को परोसी जाती थी। आज भी यह मार्केट में मिलता है, लेकिन बहुत ही महंगा होता है जिसे हर कोई नहीं खरीद सकता है।

गुलाब खास आम

mango types in hindi

गुलाब का नाम सुनते ही मन खुशबू से भर जाता है। मगर गुलाब आम सुनने पर थोड़ी सोच में पड़ना लाजिमी है। यह आम बहुत कम पाया जाता है, जिसे खुशबू बहुत ही अलग होती है। यह आम भारत की खास किस्मों में गिना जाता है और उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल जैसे राज्यों में पाया जाता है।

यह आम आमतौर पर नहीं मिलता, बल्कि इसे खासतौर पर ऑर्डर करना पड़ता है। यह आम दिखनेमें भी हल्का गुलाबी होता है, जिसकी खुशबू से ही खाने की चाहत बढ़ जाती है। बस हमें सही तरह से खरीदना आना चाहिए।

तोतापुरी आम

totapuri mango

तोता...तो आपने देखा होगा जिसकी चोंच आने से नोकदार होती है। जाहिर से बात है कि तोतापुरी आम की बनावट भी कुछ इसी तरह की होगी। यह आम नोकदार होते हैं, जो खासतौर पर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु में उगाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-गर्मियों में आम की मदद से बनाएं यह स्वीट रेसिपीज

इसका छिलका थोड़ा मोटा होता है, लेकिन लोग इसे बिना छिलके उतारे कच्चा भी खाते हैं। आप भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं और चटनी, अचार और पन्ना जैसे व्यंजन तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है, जिसे लंबे वक्त तक रखा जा सकता है।

हम आपसे कहेंगे कि आप भी इन आमों की किस्मों को जरूर ट्राई करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP