herzindagi
top 10 romantic hill station list in india to visit in november 2025

नवंबर में हिल स्टेशन बुला रहे हैं! इन 10 बेस्ट जगहों की लिस्ट देखकर करें अपनी अगली रोमांटिक ट्रिप की प्लानिंग

इन 10 जगहों में से आप अपने बजट के अनुसार किसी एक लोकेशन का चयन कर सकती हैं। इनमें से कई स्थान आपके रास्ते में भी पड़ेंगे, जिससे आप एक साथ 2-3 जगहों को कवर करते हुए यात्रा का आनंद ले पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-10-29, 14:54 IST

नवंबर का महीना घूमने के शौकीन लोगों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। खासकर कपल्स के लिए यह समय रोमांटिक ट्रिप पर जाने के लिए परफेक्ट होता है, क्योंकि मौसम में हल्की ठंडक होती है, जो हिल स्टेशन जैसी जगहों की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। आजकल लोग कहीं भी घूमने जाने से पहले उस लोकेशन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाना चाहते हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहां नवंबर में मौसम और नजारे दोनों ही अच्छे होते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर रही हैं हैं, लेकिन तय नहीं कर पा रही हैं कि कहां जाएं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम नवंबर में घूमने के लिए कुछ खूबसूरत हिल स्टेशनों की जानकारी विस्तार से बताएंगे।

खूबसूरत हिल स्टेशन

  • मसूरी- हिमालय के शानदार नजारे और बजट ट्रिप के लिए बेस्ट है।
  • खर्च-लगभग 6000 से 10000 रुपये 2 लोगों का 2 दिन का ट्रिप खर्च आएगा।
  • ऊंचाई- लगभग 6,578 फीट

top 10 romantic hill station list in india to visit in november 2025

नैनीताल

  • झीलों का शहर, बोटिंग और सुकून के लिए बेस्ट है।
  • खर्च-लगभग 8000 से 12000 रुपये 2 लोगों का 2 दिन का ट्रिप खर्च आ सकता है।
  • ऊंचाई- लगभग 6,837 फीट

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण से हैं परेशान? भारत के ये 10 शहर दिलाएंगे राहत की सांस, ऋषिकेश और वाराणसी भी लिस्ट में शामिल

top 10 romantic hill station list in india to visit in november

औली 

  • स्कीइंग और बर्फीले नजारों के लिए जाना जाता है, मौसम विभाग की जानकारी लेने के बाद ही जाएं। हो सकता है नवंबर के आखिरी में यहां बर्फ देखने को मिल जाए।
  • ऊंचाई- लगभग 9,200 फीट
  • खर्च- 10,000 – 15,000 रुपये 2 लोगों का आ सकता है।

top 10 romantic hill station list in india to v

लैंसडाउन

  • भीड़ से दूर और पाइन जंगलों में आराम करने के लिए आप जा सकती हैं।
  • खर्च- 6,000 से 9,000 रुपये 2 लोगों का आ सकता है।
  • यह भारत के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है।

इसे भी पढे़ं- हिमाचल में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे गांव के बारे में कितना जानती हैं आप? खूबसूरती देख दीवानी हो जाएंगी आप

top 10 romantic hill station list in india

कौसानी 

top 10 romantic hill station list in india to visit in november 2025

मनाली 

  • हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में यह जगह आती है। बर्फ और पैराग्लाइडिंग का मजा लेने आप जा सकती हैं। नवंबर आखिरी में आपको यहां बर्फ का नजारा देखने को मिल सकता है।
  • ऊंचाई- 6,730 फीट
  • खर्च- 15,000 से 20,000 रुपये 2 लोगों का खर्च आ सकता है।

Best places to visit in November in India

शिमला

  • यहां खर्च कम आ सकता है। मनाली के मुकाबले यहां पहुंचना आपको आसान लगेगा।
  • खर्च- लगभग 8,000 से 12,000 रुपये तक आ सकता है।
  • ऊंचाई- 7140 फीट है।

shimla

धर्मशाला

  • दलाई लामा मंदिर और तिब्बती संस्कृति के अनुभव के लिए यहां आप जा सकती हैं।
  • खर्च- लगभग 15,000 से 18,000 रुपये तक खर्च आ सकता है।

top 10 romantic hill station list in india to visit in november 2025sd

ऊटी

  • यहां नीलगिरी पहाड़ियों, बोटिंग और चाय के बागान का नजारा आप देख पाएंगी।
  • यहां आपको हिमाचल और उत्तराखंड के मुकाबले कम भीड़ मिलेगी।
  • ऊंचाई- लगभग 7,347 फीट है।
  • खर्च- लगभग 18000 से 20,000 रुपये तक आ सकता है।

Romantic trips in November

कोडाईकनाल

  • यहां जाना चाहती हैं, तो बता दें कि यह झीलें, झरने और ट्रेकिंग के लिए फेमस जगह है।
  • ऊंचाई- लगभग 7,200 फीट है।
  • क्यों खास- झीलें, झरने और ट्रेकिंग के लिए यह जगह जानी जाती है।
  • खर्च- 15000 से 2000 रुपये तक खर्च आ सकता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।