Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

रोड ट्रिप करने का बनाया है मन, तो रास्ते में इन सीक्रेट झीलों को भी जरूर करें एक्सप्लोर

अगर आपने रोड ट्रिप पर जाने का मन बनाया है, तो उसे यादगार बनाने के लिए आप रास्ते में इन सीक्रेट झीलों को भी जरूर एक्सप्लोर करें।
Updated:- 2025-10-12, 12:01 IST
Lesser-known lakes in India

भारत की खूबसूरती बस देखते ही बनती है और यही वजह है कि भारत देश पूरी दुनिया में आकर्षण का केन्द्र हैं। कहीं पहाड़ तो कहीं खूबसूरत झीलें इसे घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक बनाता है। वैसे जब झीलों की बात हो तो अक्सर लोग कुछ प्रसिद्ध झीलों जैसे डल झील, नैनीताल या केरल की बैकवॉटर को ही याद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के कोने-कोने में कई खूबसूरत झीलें हैं, जिनके बारे में अमूमन कम लोग ही जानते हैं, लेकिन हर किसी को इन झीलों को एक बार जरूर देखना चाहिए। वास्तव में, ये वही जगहें हैं जहां आप सच में शांति महसूस कर सकती हैं।

अगर आपने रोड ट्रिप करने का प्लान बनाया है तो ऐसे में इन झीलों को एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। ये झीलें पिकनिक, फोटोग्राफी, कैंपिंग या बस पानी के पास बैठकर तनाव दूर करने के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप इन झीलों को एक्सप्लोर नहीं करती हैं तो आपकी रोड ट्रिप अधूरी ही रह जाएगी। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही झीलों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी रोड ट्रिप को और भी यादगार बनाने में मदद करेंगी-

रेनुका झील, हिमाचल प्रदेश

इस झील का नाम देवी रेनुका के नाम पर रखा गया है। यह शांत झील देवदार और चीड़ के जंगलों से घिरी हुई है। इसलिए, इस जगह पर रुकना आपकी ट्रिप को और भी यादगार बनाएगा। हल्की-फुल्की और सुकूनभरी ड्राइव के लिए यह एक परफेक्ट जगह है। जब आप यहां पर कुछ वक्त रुकती हैं तो नेचर वॉक का लुत्फ भी उठा सकती हैं।

Exploring India secret lakes by road

चांदुबी झील, असम

आपने शायद इस झील के बारे ना सुना हो, लेकिन यह घूमने लायक एक बेहतरीन जगह है। भूकंप के बाद बनी यह झील घने जंगलों से घिरी हुई है और सर्दियों में प्रवासी पक्षी यहां आते हैं। रोड ट्रिप के दौरान जब आप इस झील पर रुकती हैं तो आसपास के असमी गांवों की सैर जरूर करें। यहां पर आप लोक संस्कृति को करीब से महसूस कर पाएंगी। कोशिश करें कि आप अक्टूबर से फरवरी के बीच यहां जाएं। साथ ही, आप एक छोटी नाव की सवारी भी कर सकती हैं, इससे आपको झील के सुंदर नजारों को देखने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें: इंडिया के इन फ्लावर फेस्टिवल्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर करें शामिल, जानें कब और कहां कर सकते हैं इन्हें एक्सपीरियंस

गोबिंद सागर झील, हिमाचल प्रदेश

यह एक नीले शांत पानी की झील है, जिसके चारों ओर पहाड़ हैं। इस जगह की खूबसूरती बस देखते ही बनती है। रोड ट्रिप के दौरान आप झील किनारे पिकनिक, मछली पकड़ना या नाव की सैर कर सकती हैं। आप रास्ते में आसपास मौजूद गांव की यात्रा भी कर सकती हैं। यहां घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय काफी अच्छा माना जाता है। चूंकि, यहां पर खाने की जगहें सीमित हैं, इसलिए अपने खाने-पीने का सामान अवश्य रखें।

Secret lakes India travel guide

दूध ताल झील, सिक्किम

यह झील उत्तर सिक्किम में स्थित है और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच है। इस झील को दूध ताल झील इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें बादलों के दूध जैसा प्रतिबिंब होता है। आप अक्टूबर से मई के बीच यहां घूमने जाएं। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो ऐसे में आपको यहां पर जरूर जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे गांव के बारे में कितना जानती हैं आप? खूबसूरती देख दीवानी हो जाएंगी आप

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।