herzindagi
important things you did not know about your dishwasher in hindi

4 चीजें जो आप अपने डिशवॉशर के बारे में नहीं जानते होंगे

<span style="font-size: 10px;">अगर आप भी बर्तनों को डिशवाशर में धोती है तो इन जरूरी बातों को जरूर जान लें।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-14, 18:40 IST

आजकल तकनीक इतनी बढ़ गई है कि हर किसी के घर में मेहनत वाले कामों के लिए मशीन उपलब्ध है। ऐसा ही एक काम है बर्तन धोने का जिसके लिए कई घरों में डिशवाशर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी डिशवाशर का इस्तेमाल करती हैं तो आपके लिए यह जरूरी है कि डिशवाशर से जुडी कुछ जरूरी बातें जान लें।

डिशवॉशर करता है पानी की बचत

dishwasher

आमतौर पर माना जाता है कि मशीन की तुलना में हाथ से काम करने से पानी की बचत होती है, लेकिन बात सही नहीं है। जब हम सिंक में बर्तन धोते हैं तो बर्बादी ज्यादा होता ही है। सिंक में बर्तन धोने की तुलना में डिशवॉशर में कम पानी इस्तेमाल होता है।

इसे जरूर पढ़ें-Kitchen Tips: डिशवॉशर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

डिशवॉशर में होती है बर्तन धोने की अलग टैबलेट

dishwasher tablet

वो लोग जो पहली बार बर्तन डिशवॉशर में धोते हैं तो उन्हें ये पता नहीं होता है कि डिशवाशर के साथ एक टेबलेट आती है जिससे बर्तन धोए जाते हैं। पहली बार इसे इस्तेमाल करते समय हर कोई रोजाना के लिक्विड डिश वाश का इस्तेमाल करता है। इसलिए डिशवॉशर में बर्तन धोने के लिए उपलब्ध टैबलेट का ही इस्तेमाल करें।(ये हैं 10 कमाल के किचन टिप्स)

डिशवॉशर में ना डालें कचरा

clean dishwahser

इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप डिशवॉशर में बर्तन धोएं तो कभी भी जूठा साथ में न डालें। अगर आप ऐसा करती हैं तो सारा कचरा फिल्टर में जमा हो जाएगा और फिर आपको बाद में साफ करना पड़ेगा।(डिशवॉशर की बदबू से पाएं छुटकारा)

होती है बिजली की बचत

अगर आपको लग रहा हो गए कि डिशवॉशर ज्यादा बिजली खाएगा या खाता है और आपका बिजली का बिल भी इसी वजह से ज्यादा आता है तो आप गलत हैं(किचन को साफ करने के टिप्‍स)। इसका इस्तेमाल करने से ज्यादा बिजली इस्तेमाल नहीं होती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें-तांबे के बर्तनों का रखें इस तरह से ख्याल, कभी नहीं होंगे खराब

क्या आप भी डिशवाशर का इस्तेमाल करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।