सफेद जूता हो गया है मैला, महसूस हो रही शर्मिंदगी... तुरंत रगड़ लें ये 5 चीजें झटपट होंगे साफ

What is the best stain remover for shoes: क्या आपके सफेद जूते पर मिट्टी या गंदगी का दाग लग गया है, जो दिखने में गंदा लगने के साथ ही ऑफिस मीटिंग में शर्मिंदगी का कारण बन रहा है। अगर हां, तो बता दें कि आप कॉर्नफ्लोर, फिटकरी और एल्युमिनियम फॉयल की मदद से उन्हें दोबारा से चमका सकती हैं। नीचे जानिए ऐसे ही 4 और तरीके, जिससे मैले जूतों को साफ कर सकती हैं।
image

Simple Way to Remove Stains From White Shoes: ऑफिस हो, किसी दोस्त से मिलना हो या फिर किसी फंक्शन में जाना हो, हम सभी आमतौर पर जींस,शर्ट या टॉप के साथ जूते कैरी करना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं अगर शू रैक में सफेद रंग का जूता रखा है, तो हमारी पहली पसंद यही होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये जूते न केवल किसी भी ड्रेस पर फिट जाते हैं बल्कि लुक में भी चार-चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन इन्हें लेकर जो सबसे बड़ी समस्या आती है, वह है सफेद जूतों पर दाग लगना। अगर किसी जगह पर इन्हें पहनकर गए, तो पूरा ध्यान इन पर होता है कि कहीं किसी चीज का दाग न लग जाए, फिर चाहे वह मिट्टी हो या फिर कुछ और। गलती से अगर दाग लग गया और तुरंत इन्हें नहीं हटाया, तो बाद में उन्हें हटाना सिर-दर्द कराने के बराबर हो जाता है।

अगर आपके सफेद पर लगे ये दाग शर्मिंदगी का कारण बन रहे हैं, तो बता दें कि नीचे लेख में बताई गई चीजों को रगड़कर इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। चलिए जानिए क्या हैं वे चीजें और कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल-

मैले जूतों को साफ करने के लिए जरूरी चीजें

how to clean white shoes at home

  • पहला तरीका- कॉर्नफ्लोर, फिटकरी और एल्युमिनियम फॉयल
  • दूसरा तरीका- विनेगर, बेकिंग सोडा और नमक
  • तीसरा तरीका- टूथपेस्ट, डिश सोप और गर्म पानी
  • चौथा तरीका-शेविंग क्रीम, नींबू का छिलका और सेनेटाइजर
  • पांचवां तरीका-टाटरी पाउडर, चॉक और नेल पॉलिश रिमूवर

इसे भी पढ़ें-गंदे से गंदे Suede शूज को 5 मिनट में साफ करते हैं ये घरेलू नुस्खे

मैले जूते साफ करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Simple way to remove stains from white shoes

अगर आपका सफेद जूता गंदा हो गया है, तो आप ऊपर बताए गए पांच तरीके में से किसी भी विधि को अपना सकती हैं। नीचे जानिए सभी क्लीनिंग ट्रिक्स को कैसे करें इस्तेमाल

  • पहला तरीका अपनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में लें।
  • अब इसमें कॉर्नफ्लोर, फिटकरी पाउडर और एल्युमिनियम फॉयल को पानी में उबाल कर उसे उसमें डालकर पेस्ट बनाएं।
  • पेस्ट बनाने के बाद खराब टूथब्रश की मदद से जूते पर लगाकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • ध्यान रखें कि अगर जूता बहुत गंदा है, तो सूती कपड़े को गीला करके साफ कर लें।
  • इसके बाद इस पेस्ट को लगाएं।
  • समय पूरा होने के बाद साफ पानी से धुलकर धूप में सुखाएं।

दूसरा तरीका

  • जूते को साफ करने के लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा और नमक लें।
  • अब विनेगर डालकर सभी चीजों को मिक्स कर पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को जूते पर लगाकर 10 मिनट के छोड़कर टूथब्रश से साफ करें।
  • दाग हटाने के बाद साफ पानी में धुल कर सुखाएं।

तीसरा तरीका

how to clean stains on white shoes in 2 minutes

  • सफेद जूते पर लगे दाग को हटाने के लिए एक बर्तन में टूथपेस्ट, डिश सोप और गर्म पानी डालकर पेस्ट बनाएं।
  • अब तैयार इस पेस्ट को जूते पर लगाकर कुछ देर लिए छोड़ दें।
  • फिर बाद में ब्रश से रगड़ते हुए कपड़े की मदद से साफ करें।

चौथा तरीका

  • गंदे हुए सफेद जूते को साफ करने के लिए नींबू के छिलके को पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
  • अगर नहीं तो इसे शेविंग क्रीम में डिप करके जूते के किनारे और गंदे हुए जगह पर लगाएं।
  • जूते पर अगर जिद्दी दाग लग गया है, तो सैनिटाइजर को पानी में मिलाकर लगाएं।
  • सुखने के बाद खराब ब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें।

पांचवां तरीका

  • आखिरी में बताए गए हैक को अपनाने के लिए एक कटोरी में टाटरी पाउडर, चॉक और नेल पॉलिश रिमूवर को मिक्स कर पेस्ट बनाएं।
  • पेस्ट बनाने के बाद इसे जूते के किनारे और गंदे हुए हिस्से में लगाकर कुछ देर के छोड़ें।
  • बाद में खराब ब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें।
  • ऐसा करके आप गंदे और मैले जूते को कुछ ही देर में साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Shoes Cleaning Tips: गंदे हो गए हैं आपके हल्के रंग के जूते? झटपट साफ करने के लिए आजमाएं 10 रुपये वाला यह आसान नुस्खा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • मैले सफेद जूते पर लगे मिट्टी के दाग को कैसे हटाएं?

    मैले जूते पर लगे मिट्टी के दाग को हटाने के लिए कॉर्नफ्लोर, फिटकरी और एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सफेद जूते घर पर बिना धोए कैसे साफ करें?

    बिना धूले जूते पर लगे दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर इस पर लगा दें। सूखने के बाद गीले कपड़े से पोछ दें।