Kitchen Tips: डिशवॉशर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

समय की बचत के लिए आजकल ऐसी कई मशीनें आ गई हैं, जो चंद मिनटों में किचन के मुश्किल से मुश्किल कामों को आसान बना देती हैं। पिछले कुछ समय से डिशवॉशर मशीन भारतीय किचन में खूब इस्तेमाल हो रही है। आज के समय में बर्तन धोने के लिए यह मशीन बहुत ही ज़रूरी उपकरण बन रही है। डिशवॉशर के अंदर लिक्विड या सर्फ़ के साथ बर्तन को डाला और चंद मिनटों में इस मशीन के अंदर से बर्तन चमकते हुए निकलते हैं। अगर आपके भी घर में डिशवॉश मशीन है और सिर्फ आप उससे बर्तन ही साफ करती हैं और डिशवॉशर की सफाई करने में परेशानी होती है, तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि, इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से उसकी सफाई कर सकती हैं।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
डिशवॉशर मशीन की अच्छे से सफाई करने के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय है बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना। इसके इस्तेमाल से आप आसानी से बाहरी हिस्से की सफाई कर सकती हैं। मशीन पर मौजूद पानी आदि के दाग इससे आसानी से निकल जाते हैं। एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा को दो कप पानी में डालकर एक घोल तैयार कर लें। इसके बाद स्प्रे बोतल में भरकर मशीन के सभी हिस्सों पर अच्छे से छिड़काव कर लें और सॉफ्ट क्लीनिंग ब्रश के रगड़कर अच्छे से साफ कर लें। इससे मशीन चमक उठेगी।
इसे भी पढ़ें:तांबे के बर्तनों का रखें इस तरह से ख्याल, कभी नहीं होंगे खराब
फिल्टर की सफाई करें
बाहरी हिस्से की सफाई करने के बाद आप फ़िल्टर की सफाई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप फ़िल्टर के स्क्रू को खोलकर बाहर निकाल लीजिए। स्क्रू निकालने के बाद आसानी से फिल्टर बाहर निकल जाता है। फ़िल्टर की सफाई आप बेकिंग सोडा या फिर सिरका का घोल बनाकर आसानी से कर सकती हैं। फ़िल्टर की सफाई करने के बाद कुछ देर धूप में ज़रूर रखें। अगर आपको फ़िल्टर बाहर नहीं निकालना है, तो आप अंदर ही बेकिंग सोडा या फिर सिरके का छिड़काव करके क्लीनिंग ब्रश से साफ कर सकती हैं।(ये हैं 10 कमाल के किचन टिप्स)
बर्तन रखने वाली जाली की सफाई करें
मशीन और फ़िल्टर की सफाई करने बाद समय है जाली की सफाई करने की। डिशवॉशर मशीन से जाली आसानी से निकल जाती है। जाली निकालने के बाद बेकिंग सोडा या फिर नींबू के रस से सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आप इन दोनों चीजों को मिलाकर एक घोल तैयार कर लीजिए। घोल तैयार करने के बाद इसका छिड़काव जाली पर कर दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद क्लीनिंग ब्रश से साफ कर लें। इसके बाद एक बार पानी से भी साफ कर लें और कुछ देर के लिए धूप में रख दें।
इसे भी पढ़ें:बर्तन रखने वाले किचन कैबिनेट की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
इन बातों का भी ध्यान रखें
- डिशवॉशर मशीन की सफाई करने से पहले आप लाइट ऑफ करना न भूलें। बेहतर रहेगा की आप प्लग को बाहर ही निकाल लें।
- सफाई करते हुए ये ध्यान ज़रूर रखें कि बिजली की तार पर पानी न पड़े। अगर पानी पड़ता भी है, तो कुछ देर के लिए धूप में ज़रूर रखें।
- मैनुअल चेक करें। यानि मशीन में एक किताब होती है, जिसमें इन्सट्रक्शन रहता है कि सफाई के दौरान किन-किन बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत होती है और कैसे आसानी से घर पर सफाई कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप किसी एक्सपर्ट को बुलाकर भी मशीन की सफाई कर सकती हैं।(कुकर की रबर बार-बार हो जाती है ढीली तो ये टिप्स अपनाएं)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@appliancesdirect, bhaskarassets.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।