नींबू की बढ़ी कीमतों से हुआ मन खट्टा? ट्राई करें ये चीजें

इंग्लिश में एक कहावत है- व्हेन लाइफ गिव यू लेमन, मेक लेमनेड (when life gives you lemons make lemonade) यानी कि जब भी जीवन में मुश्किलें आएं तो उनका भी फायदा उठाएं। मुश्किलों का तो पता नहीं लेकिन आजकल नींबू के आसमान चढ़ते हुए भाव के कारण लोगों का मन खट्टा जरूर हो रहा है। बाजार पर एक नजर डालें तो नींबू के भाव 300 से 400 रुपये के बीच पहुंच चुके हैं। वहीं एक महीने पहले तक इसका दाम करीब 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसकी कीमत तकरीबन 6 फीसदी बढ़ चुकी है।
नींबू की कीमतों में भारी उछाल के चलते मार्केट में नींबू की शिकंजी तक काफी महंगी हो गई है। यानी कि अब गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए नींबू पानी या शिकंजी के अलावा कोई दूसरे ऑप्शन देखने होंगे क्योंकि नींबू तो अब आम आदमी के बजट से बाहर जा चुका है। लेकिन ऐसे कई सलाद और डिशेज ऐसी हैं जो बिना नींबू के खट्टेपन के अधूरी लगती हैं। क्या आप भी नींबू की बढ़ी हुई कीमत को लेकर हैरान और परेशान हैं? अगर हां, तो खाने में नींबू की जगह इन चीजों को ट्राई कर सकती हैं।
सिरका
सिरके की बस थोड़ी सी मात्रा खाना बनाने या बेकिंग के लिए नींबू का अच्छा विकल्प है। यह भी नींबू के रस की तरह, खट्टा और एसिडिक होता है। आप नींबू की जगह सिरके से सलाद की ड्रेसिंग कर सकते हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल केवल कुछ ही डिशेज में किया जा सकता है। जिन ड्रिंक्स में नींबू प्रमुख सामग्री है उनमें सिरके का प्रयोग न करें।
इसे भी पढ़ें: रखे-रखे सूख गए हैं नींबू तो इस तरह से घरेलू काम में करें इस्तेमाल
नींबू का रस
अगर आपके पास नींबू का पुराना अचार है जो सूख चुका है या लेमन जेस्ट है तो आप आराम से डिशेज में नींबू की जगह इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल उन रेसिपीज में भी किया जा सकता है जिसमें नींबू मुख्य सामग्री के तौर पर इस्तेमाल होता है। लेकिन अगर आप बेकिंग में इसे इस्तेमाल करने का सोच रही हैं तो इसमें हल्का सा गर्म पानी मिला लें।
व्हाइट वाइन
आप उन डिशेज में नींबू की जगह बहुत थोड़ी सी व्हाइट वाइन यूज कर सकती हैं जिनमें नींबू का बहुत थोड़ा सा इस्तेमाल जायका बढ़ाने के लिए किया जाता है। व्हाइट वाइन और नींबू का रस डिग्लेज पैन डिशेज के लिए यूज की जाती हैं। यह यमी रेसिपीज में एसिडिक टेस्ट एड करती हैं।
इसे भी पढ़ें: नींबू का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकता है डार्क स्पॉट्स में कमी!
टाटरी
टाटरी को इमली का सत भी कहते हैं। ज्यादातर ग्रॉसरी स्टोर्स के बेकिंग सेक्शन में आपको ये बेहद खट्टे स्वाद वाला एसिडिक पाउडर मिल जाएगा। इसकी एक चुटकी जीभ पर रखते ही मुंह का स्वाद खट्टा हो जाता है। कुकिंग में इसका इस्तेमाल आमतौर पर अंडे के सफेद फोम या व्हीप्ड क्रीम को स्थिर करने के लिए उपयोग किया जाता है। बेकिंग पाउडर में भी थोड़ी मात्रा में टाटरी मौजूद होती है। टाटरी एसिडिक होती है, ऐसे में ये कुकिंग के दौरान नींबू के रस के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। ध्यान रखें कि टाटरी में लिक्विड की कमी के कारण आपको एक्स्ट्रा पानी इसमें मिलाने की जरूरत हो सकती है।
नोट
कुकिंग और सलाद की ड्रेसिंग में आप नींबू के अलावा कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन जो बात नींबू में है वो और किसी में नहीं, शायद इसी वजह से इसके भाव आसमान चूम रहे हैं। कुकिंग या बेकिंग के दौरान, नींबू के इन ऑप्शन को आजमाते समय, जैसे कि साइट्रिक एसिड या नींबू का अर्क, आपको सामग्री के सही गीले-से-सूखे अनुपात को बनाए रखने के लिए आपको इसमें एक्स्ट्रा पानी एड करना पड़ सकता है।
अपनी जरूरत और रेसिपी के हिसाब से आप नींबू के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट खाना बना करकिचन क्वीन कहला सकती हैं, यह लेख यदि आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें HerZindagi के साथ।
imagecredit: pixabay/wallpapercrave
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।