Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर परिसर में इन चीजों को देखना आप भी न भूलें

Ram Mandir Ayodhya: अगर आप भी अयोध्या में राम मंदिर दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो मंदिर परिसर में मौजूद इन मंदिरों का दर्शन किए बिना आपका सफर हो सकता है अधूरा। 

 

top things to see in ayodhya ram mandir compound

Ayodhya Ram Mandir Photo: इस व्यक्त पूरे हिंदुस्तान की निगाह सिर्फ और सिर्फ एक चीज पर टिकी हुई है और वो चीज है, अयोध्या में बना रहा राम मंदिर। आज की तारीख में मीडिया चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक सिर्फ और सिर्फ राम मंदिर की खबरे ही चल रही हैं।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भव्य उद्घाटन होने वाला है। इस दिन भव्य अंदाज में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में देश के बड़े-बड़े नेता और हस्तियां पहुंचने वाली हैं।

राम मंदिर परिसर में सिर्फ भवन राम का मुख्य मंदिर ही नहीं, बल्कि कई मंदिर, चिन्ह, स्मारक और इमारत श्रद्धालुओं के लिए बेहद ही खास होने वाली हैं। ऐसे में कई लोग ये सर्च कर रहे हैं कि मंदिर परिसर में और क्या-क्या चीजें देख सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अयोध्या राम मंदिर परिसर में क्या-क्या चीजें सैलानी और श्रद्धालु देख सकते हैं। आइए जानते हैं-

महर्षि वाल्मीकि का मंदिर (Rishi Valmiki)

राम मंदिर परिसर में आप महर्षि वाल्मीकि जी का भी दर्शन कर सकते हैं। जी हां, श्री राम जम्न्भूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि जी का मंदिर भी निर्माण किया जा रहा है।

आपको बता दें कि पौराणिक कथा के अनुसार महर्षि वाल्मीकि द्वारा ही रामायण की कहानी लिखी गई थी, जिसे कई लोग वाल्मीकि रामायण के नाम से भी जानते हैं।

महर्षि वशिष्ठ का मंदिर (Rishi Vasishtha)

महर्षि वशिष्ठ के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, अगर नहीं जानते हैं तो आपकी जानकारी के बता दें कि पौराणिक कथा के अनुसार महर्षि वशिष्ठ राजा दशरथ के राजगुरु और भगवान राम के गुरु थे।

श्री राम जम्न्भूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार मंदिर परिसर में महर्षि वशिष्ठ जी का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है, जिसे भक्त देख और दर्शन कर सकते हैं। इसी तरह मंदिर परिसर में महर्षि विश्वामित्र और महर्षि अगस्त्य जी का भी मंदिर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में इन चीजों के साथ नहीं कर सकते हैं एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम

हनुमान जी का मंदिर (Hanuman Mandir, ram mandir ayodhya)

Hanuman Mandir, ram mandir ayodhya

यह हम सभी जानते हैं कि भगवान हनुमान भगवान राम के परम भक्त थे। ऐसे में राम मंदिर में उनको समर्पित मंदिर का निर्माण होना लाजमी है। श्री राम जम्न्भूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार दक्षिणी भुजा में हनुमान जी का मंदिर रहेगा। ऐसे में आपको भी हनुमान मंदिर को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।

निषादराज का मंदिर (Nishadraj temple)

राम मंदिर परिसर में भगवान राम के सेवक निषादराज का भी मंदिर बन रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पौराणिक कथा के अनुसार निषादराज वो व्यक्ति थे, जिन्होंने ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को वनवासकाल के दौरान गंगा पार करवाया था। निषादराज को कई लोग गुह के नाम से भी जानते हैं।(इन शहरों से मिलेगी अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट)

माता शबरी का मंदिर (Mata Sabri)

श्री राम जम्न्भूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार मंदिर परिसर में माता शबरी का भी मंदिर तैयार हो रहा है। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है, तो आपको बता दें कि रामायण कथा के अनुसार माता सीता को ढूंढते हुए श्रीराम और लक्ष्मण शबरी की कुटिया में पहुंचे थे। माता शबरी ने दोनों को भोजन दिया था।(अयोध्या में घूमने की बेस्ट जगहें)

जटायु प्रतिमा (Jatayu statue)

राम मंदिर परिसर में आप जटायु प्रतिमा को भी देख सकते हैं। पौराणिक कथा ने अनुसार जब रावण माता सीता का हरण करके लंका ले जा रहा था, तब गिद्धराज जटायु ने रावण को रोका था, लेकिन वो घायल होकर जमीन पर गिर गए थे।

देवी अहिल्या का मंदिर (Devi Ahilya Temple)

श्री राम जम्न्भूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार मंदिर परिसर में देवी अहिल्या का मंदिर भी तैयार हो रहा है। शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है, तो आपको बता दें कि रामायण कथा के अनुसार वो गौतम ऋषि की पत्नी थी। भगवान राम की कृपा के चलते वो पत्थर से स्त्री बनी, क्योंकि गौतम ऋषि ने उन्हें श्राप दिया था।

इसे भी पढ़ें:घर बैठे Online Book कर सकती हैं Ram Mandir की आरती में शामिल होने की पास, जान लें पूरी प्रोसेस


शिव मंदिर (shiv mandir in ram temple)

राम मंदिर परिसर में भगवान शिव का भी मंदिर का भी निर्माण किया है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार परिसर से एक नहीं, बल्कि चार शिव मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में सूर्यदेव, मां भगवती और गणेश जी का भी मंदिर भी निर्माण किया जा रहा है।

मंदिर में 5 मंडप होंगे

श्री राम जम्न्भूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार मंदिर परिसर में 5 मंडप होंगे, जिन्हें आप देख सकते हैं। इनक नाम- नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप व कीर्तन मंडप है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-x

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • राम मंदिर का उद्घाटन कब होगा?

    राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को होगा।