Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

अयोध्या एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन, जानें किन शहरों से मिलेगी सीधी फ्लाइट

इस एयरपोर्ट पर हर जगह भगवान श्री राम को दिखाने की कोशिश की गई है। बाहर धनुष का एक बड़ा चित्र भी लगाया गया है। यहां आपको आकर लगेगा ही नहीं की आप किसी एयरपोर्ट पर हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-30, 16:24 IST
maharishi valmiki airport ayodhya dham news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन का उद्घाटन कर दिया है। अयोध्या एयरपोर्ट का नया नाम भी तय कर दिया गया है।

अब अयोध्या एयरपोर्ट को 'महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम' के नाम से जाना जाएगा। एयरपोर्ट को पूरी तरह से भगवान राम से जोड़ा गया है। यहां दीवारों पर भी आपको श्री राम से जुड़ी सजावट देखने को मिलेगी। कुछ समय पहले ही  यहां के रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या जंक्शन से बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया था।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप अयोध्या आने के बाद घूम सकते हैं। अयोध्या एयरपोर्ट के पास ही कई ऐसी जगह है, जहां आप राम मंदिर के दर्शन के बाद घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 

पहले चरण में इन शहरों से चलेगी अयोध्या के लिए फ्लाइट

  • पहले चरण में केवल अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट लिया जा सकेगा।
  • 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली से अयोध्या महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी। यह  दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अब 1 घंटा 20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय की जा सकेगी।
  • 10 जनवरी से लोगों को दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली की फ्लाइट मिलेगी। लेकिन इसका समय एक ही होगा। 
  • इस एयरपोर्ट के लिए 11 जनवरी से नियमित तरीके से फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। 11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच हफ्ते में केवल 3 दिन फ्लाइट चलेंगी। यह  मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मिलेगी। यह सुबह 9.10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरेगी और 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। 
  • यही फ्लाइट फिर रात 11.30 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 1.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। 

अयोध्या एयरपोर्ट के आस-पास की फेमस जगह

shri ram janmbhumi

इस एयरपोर्ट से निकलकर आप जब निकलेंगे, तो आपको बंसी पहाड़पुर के नक्काशीदार पत्थर देखने को मिलेगा। इस पत्थर को भगवान राम मंदिर के निर्माण में प्रयोग किया जा रहा है। इस तरह के पत्थर का प्रयोग प्राचीन इमारतों में किया जाता था। (यह है दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट प्लेस)

साथ ही, आधुनिक समय के मंदिरों और होटलों में इसका  उपयोग जा रहा है। इनकी सालों-साल चमक बरकरार रहती है। माना जाता है कि इन पत्थरों की उम्र 5000 वर्ष तक रहती है। पानी पड़ने पर यह और भी ज्यादा निखर जाता है। आप इन पत्थरों को करीब से देखने के लिए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- अयोध्या के ये डेस्टिनेशन्स हैं सबसे बड़ा आकर्षण, यहां जरूर घूमने आएं

रामलला सदन मंदिर (Shri RamLala Devsthanam Temple) 

shri ram janmbhumi MANDIR

अगर आप अयोध्या एयरपोर्ट से ट्रैवल कर रहे हैं, तो रास्ते में पड़ने वाले इस मंदिर के दर्शन के लिए जरूर जाएं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि से कुछ कदम की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप दक्षिण भारत के किसी मंदिर में हैं। (थाईलैंड में भी है अयोध्‍या)

इसे चेन्नई के मशहूर आर्किटेक्ट ने तैयार किया है। रामलला सदन मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर में आपको माता जानकी और लक्ष्मण जी की मूर्ति भी देखने को मिलेगी। यहां रखी गई मूर्ति  दक्षिण भारत से लाई गई है। 

इसे जरूर पढ़ें- भगवान राम और सीता से जुड़ी 10 जगहों की यात्रा कराएगी ‘रामायण एक्‍सप्रेस’

अमावा राम मंदिर

ayodhya mandir AMAVA

अगर आप अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे हैं, तो अमावा राम मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। अमावा राम मंदिर अयोध्या कोट में है। हनुमान गढ़ी से आगे बढ़ने पर रामजन्म भूमि जाने वाले रास्ते पर अमावा मंदिर मिलता है।

यहां आपको बड़े आकार का धनुष देखने को मिलेगा। साथ ही, मंदिर का डिजाइन भी आपका मन मोह लेगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। 

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। 

Image Credit- Freepik, Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।