Tue Sep 29, 2026 | Updated 02:51 PM IST

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: राम मंदिर ध्वज पर आखिर 3 शक्ति-चिन्ह ही क्यों हैं? यहां जानें उनका सही अर्थ और खासियत

Ram Mandir Dhwajarohan Symbol 2025: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसी शुभ अवसर पर, 25 नवंबर 2025 को राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया जाएगा। आइए जानते हैं इस ध्वज से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में। 
Updated:- 2025-11-25, 14:46 IST
image

भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में स्थित राम मंदिर निर्माण का कार्य लगभग अंतिम चरण तक आ गया है। इसी बिच 25 नवंबर 2025 यानी विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया जाएगा, जिसे लेकर कब से तैयारियां शुरू कर दी गई थी। मंदिर पर लगने वाला यह ध्वज न केवल मंदिर की शोभा और भव्यता को बढ़ाएगा, बल्कि इस ध्वज की कई खासियत है। आज हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे, कि राम मंदिर में लगने वाले इस ध्वज का अर्थ क्या है और इसमें लगे तीन चिन्ह क्यों खास है।

राम मंदिर में फहराएगा धर्म ध्वज

25 नवंबर 2025 के दिन अयोध्या के राम मंदिर में धर्म ध्वज लगाया जाएगा, जिसे लेकर हर हिन्दू धर्म के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ऐसे में यह जानना भी बहुत जरूरी है, कि आखिर इस ध्वज का सही अर्थ क्या है। बता दें कि इस ध्वज का रंग केसरिया है, जो ज्वाला, प्रकाश, तप और त्याग का प्रतीक माना जाता है। भारतीय संस्कृति और हिंदी धर्म में इस रंग को बेहद शुभ और पवित्र भी माना जाता है।  

inside (52)

ध्वज से जुड़ी जरूरी बातें

जानकारी एक मुताबिक इस ध्वज की लंबाई 22 फीट और चौड़ाई 11 फिट है और यह ध्वज नायलॉन पैराशूट फैब्रिक से बना हुआ है। इस ध्वज की पहली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। झंडा बनाने वाले कश्यप मेवाड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) को बताया कि "यह ध्वज तीन परतों वाले कपड़े से तैयार किया गया है, और इसे पूरा करने में 25 दिन का समय लगा है। इस ध्वज को बनाने में इस्तेमाल हुई हर चीज 'स्वदेशी' है।" केसरिया रंग के इस ध्वज पर सूर्य, ॐ और वृक्ष बना है। राम मंदिर में लगने वाले इस ध्वज पर बने यह 3 खास चिह्न ध्वज की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। आइए जानते हैं इन 3 चिन्ह के बारे में।

इसे भी पढ़ें -  क्यों 22 की बजाय 11 जनवरी को मनाई जा रही है अयोध्या राम मंदिर की वर्षगांठ?

राम मंदिर ध्वज पर बने 3 शक्ति-चिन्ह  

25 नवंबर 2025 का दिन भक्तों के लिए श्रद्धा और उत्साह का दिन होगा। इस दिन लगने वाले ध्वज में तीन चिन्ह बने हुए हैं। इसमें सबसे पहला वृक्ष, सूर्य और ॐ तीन चिन्ह बने हुए हैं। इस ध्वज में तीन चीजे बेहद खास है -

1. केसरिया (भगवा) रंग और कोविदार वृक्ष: हिन्दू धर्म में केसरिया यानी भगवा रंग का काफी महत्व है। यह रंग हिन्दू धर्म में त्याग, तपस्या,धर्म और ऊर्जा को बताता है। इसे सनातन धर्म की पहचान भी बताया गया है। केसरिया रंग के अलावा ध्वज पर कोविदार वृक्ष का चित्र भी बना हुआ है, जिसे वाल्मीकि रामायण में अयोध्या के राजवंश का प्रतीक माना जाता है। 

2. सूर्य का चिन्ह: यह चिन्ह हमें संदेश देता है, कि रामराज्य और हमारी सनातन संस्कृति दोनों ही सूरज की तरह हमेशा चमकते रहेंगे साथ ही यह चिन्ह बताता है, कि राम केवल राजा नहीं, बल्कि एक दिव्य वंश से आते हैं। सूर्य ऊर्जा, जीवन का स्रोत और सत्ता का प्रतीक भी माना जाता है।

1 - 2025-11-21T145453.626

3. ॐ का चिन्ह: राम मंदिर पर लगने वाले इस खास 'ॐ' का चिन्ह यह बताता है कि राम मंदिर केवल ईंट-पत्थर से बनी इमारत नहीं, बल्कि यह पूरे ब्रह्मांड की सर्वोच्च शक्ति और शांति से जुड़ा है। यही नहीं यह बताता है, कि राम स्वयं उस सर्वोच्च शक्ति परमब्रह्म का ही रूप हैं।

इसे भी पढ़ें - Ram Mandir Dhwajarohan Muhurat: किस शुभ मुहूर्त में होगा राम मंदिर का भव्य ध्वजारोहण? जानें कौन-कौन से होंगे अनुष्ठान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: instagram/shriramteerthkshetra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।