
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में जब भी कोई धार्मिक अनुष्ठान होता है तो स्वाभाविक रूप से भक्तों के मन में अपने घर को भी उसी श्रद्धा और उत्साह से सजाने की इच्छा होती है। अब विवाह पंचमी के पर्व पर राम मंदिर में ध्वजारोहण होने जा रहा है, ऐसे में भक्तों के मन में सवाल है कि क्या घर पर इस शुभ पर्व के दिन राम नाम का झंडा लगा सकते हैं? आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
घर पर श्री राम जी अंकित भगवा ध्वज लगाना एक अत्यंत शुभ, धार्मिक और पुण्यकारी कार्य माना जाता है और इसके लिए किसी विशेष औपचारिक अनुमति या नियम की आवश्यकता नहीं होती। यह आपकी व्यक्तिगत श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। ध्वजारोहण न केवल राम भक्ति को दर्शाता है बल्कि यह आपके घर और जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

यह एक प्रकार से प्रभु राम को अपने घर में आमंत्रित करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सरल माध्यम है। सनातन धर्म में ध्वज को सकारात्मकता, विजय और धर्म का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि ध्वज लगाने से घर में दैवीय ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। जिस ध्वज पर श्री राम का नाम या चित्र अंकित होता है वह स्वयं प्रभु के साक्षात स्वरूप जैसा माना जाता है।
यह भी पढ़ें: कब होगा Ram Mandir के शिखर पर ध्वजारोहण? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
इसे लगाने से घर और परिवार पर भगवान राम और हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है। रामचरितमानस और अन्य ग्रंथों में भी ध्वज का महत्व बताया गया है। इसे विजय का प्रतीक माना जाता है जिससे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के ऊपर ध्वज लगाने से कई प्रकार के वास्तु दोषों का निवारण होता है। यह घर के वायुमंडल को शुद्ध और संतुलित करता है।

ध्वज को ज्योतिष में मंगल ग्रह से जोड़कर देखा जाता है जो साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक है। राम ध्वज लगाने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है जिससे व्यक्ति निडर और ऊर्जावान बनता है। अगर संभव हो तो ध्वज को घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। हालांकि, इसे घर की छत पर किसी भी ऊंचे स्थान पर लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 10 हजार अनुष्ठानों के बराबर है सीताराम महायज्ञ, जानें घर में करने की सही विधि और लाभ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।