Ram Mandir Dhwajarohan Muhurat 2025: राम मंदिर के भव्य ध्वजारोहण के दौरान कौन-कौन से हुए अनुष्ठान, जानें यहां
-1764067456798.webp)
Ram Mandir Dhwajarohan Muhurat: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का भव्य समारोह आयोजित हुआ। ये 25 नवंबर 2025 दिन मंगलवार यानि आज हुआ। इस मंदिर के निर्माण को भक्तों की आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ध्वजारोहण का ये विशाल समारोह भक्तों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। विवाह पंचमी के दिन होने वाले इस कार्यक्रम का क्या शुभ मुहूर्त था और ध्वजारोहण से पहले कौन-कौन से अनुष्ठान हुए, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस दौरान क्या-क्या अनुष्ठान हुए। पढ़ते हैं आगे...
राम मंदिर ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त (Ram Mandir Dhwajarohan Muhurat 2025)
राम मंदिर पर ध्वजारोहण का ये विशाल कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में आयोजित हुआ। बता दें कि 25 नवंबर 2025 को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 बजे से 12:35 बजे तक था।

ऐसे में 43 मिनट का समय बेहद ही शुभ माना गया। इसी के दौरान जो भी काम किया जाता है वह बेहद ही फलदायी माना जाता है।
अभिजीत मुहूर्त की खासियत?
यह मुहूर्त सभी शुभ मुहूर्तों में सर्वश्रेष्ठ है। बता दें कि आठवें मुहूर्त का मध्य समय अभिजीत मुहूर्त कहलाता है। वहीं, राम मंदिर का भूमि पूजन और प्राण-प्रतिष्ठा दोनों महत्वपूर्ण काम इसी शुभ मुहूर्त में हुए हैं।
108 वैदिक आचार्य लेंगे हिस्सा
बता दें कि राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के 5 दिवसीय अनुष्ठान में देश के 108 वैदिक आचार्यों ने हिस्सा लिया। वहीं इसका संचालन काशी से आए मुख्य आचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी ने किया। कलश पूजन, वरुण पूजन और कलश यात्रा के आयोजन के बाद चतुर्वेदों और अन्य ग्रंथों का जप, हवन और पारायणभी हुआ।
501 कलशों की निकली शोभायात्रा
इससे पहले सरयू नदी के संत तुलसीदास घाट से गुरुवार को दोपहर ढाई बजे 501 कलशों के साथ शोभायात्रा निकली। 501 कलश धारण किए महिलाएं कतारबद्ध थीं। वहीं, मंदिर आंदोलन से जुड़े बोल और गीतों ने वहां के वातावरण को राममय बना दिया था।
इसे भी पढ़ें - राम नगरी अयोध्या के दर्शन केवल 9000 में, ट्रेन-खाना और होटल सब पैकेज फीस में शामिल
करीब 1800 अतिथियों के लिए 100 आश्रमों व अतिथि गृह तैयार किए गए। विवाह पंचमी के मौके पर राम मंदिर में आम जनता का प्रवेश बंद रहा।

ऐसा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण हुआ। यानि आम जनता सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाए। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं से निराश न होने का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें - इन 3 श्रापों के कारण भगवान राम को कभी नहीं मिला कोई सुख, जीवन भर झेलनी पडीं परेशानियां
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shrirammandirayodhya site
- श्रीराम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का भव्य समारोह कब आयोजित होगा?
- ध्वजारोहण का भव्य समारोह 25 नवंबर दिन मंगलवार को आयोजित होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।