Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में इन चीजों के साथ नहीं कर सकते हैं एंट्री, जाने से पहले पढ़ लें ये नियम

Ram mandir ayodhya: इस वक्त पूरे भारत की नजर अयोध्या में बनकर तैयार हो रहे राम मंदिर पर है। बहुत जल्द इस भव्य मंदिर का अनावरण होने वाला है।

know ayodhya ram mandir entry rules on  january travel tips

Ayodhya Ram Mandir: साल 2024 का जनवरी महीना ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज होने वाला है क्योंकि, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भव्य उद्घाटन दिनांक 22 जनवरी 2024 को होने जा रहा है।

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हजारों लोग पहुंचने वाले हैं। खबर के मुताबिक भारत के प्रधानमंत्री भी उद्घाटन समारोह में पहुंचने वाले हैं।

हालांकि, आपको बता दें कि मंदिर का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है और यह कहा जा रहा है कि 22 जनवरी से पहले सब कर दिया जाएगा। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही कि इस मौके पर करोड़ों लोग पहुंच सकते हैं।

अगर आप भी 22 जनवरी को मंदिर उद्घाटन में पहुंचने वाले हैं, तो फिर आपको बता दें कि खबर के मुताबिक मंदिर परिसर में कई चीजों के साथ में लेकर नहीं जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों के साथ मंदिर में एंट्री नहीं कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं जाएगा

अगर आप 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन समारोह देखने जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि मंदिर परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सामान को अंदर लेकर जाना माना है।

खबर के मुताबिक अगर आप मंदिर परिसर में भगवान राम का दर्शन करने जा रहे हैं, तो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, लैपटॉप या कैमरा आदि लेकर जाना सख्त माना है। अगर आप नियम तोड़ते हैं, तो आप मुश्किल में भी फस सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:घर बैठे Online Book कर सकती हैं Ram Mandir की आरती में शामिल होने की पास, जान लें पूरी प्रोसेस

खाना-पीना लेकर नहीं जा सकते हैं

ayodhya ram mandir opening date

जी हां, अगर आप 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन समारोह देखने जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि मंदिर परिसर में किसी भी तरह का खाना-पीना लेकर नहीं जाते हैं।(अयोध्या में घूमने की बेस्ट जगहें)

खबर के मुताबिक घर का भोजन के के साथ-साथ फास्टफूड भी लेकर भी नहीं जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने साथ खाने-पीने की चीजें लेकर जाते हैं, तो मुश्किल में बाद सकते हैं।

इन चीजों को पहनकर जाना है माना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप बेल्ट या जूते पहनकर मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते हैं। अगर आप अपने साथ पर्स, ईयर फोन या रिमोट वाली कुछ भी चीजें लेकर जाते हैं, तो आपको प्रवेश से रोका जा सकता है।

पूजा सामग्री की थाली लेकर न पहुंचे

यह अक्सर देखा जाता है कि हिन्दू मंदिरों में जब लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं, साथ में पूजा की थाली या अन्य सामग्री लेकर पहुंच जाते हैं। अगर आप भी 22 जनवरी के दिन किसी भी तरह का सामग्री लेकर जाते हैं, तो आप ऐसी गलती न करें।

खबर के मुताबिक सिंदूर, फूल-पत्ती, पानी, अगरबत्ती, दीया आदि सामग्री अंदर लेकर जाना सख्त माना है। अगर आप ऐसी गलती करते हैं, तो आपको अंदर जाने से रोका जा सकता है।(अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी ये विशेष ट्रेनें)

निमंत्रण पत्र वाले ही जा सकते हैं क्या?

ram mandir opening date and time

खबर के अनुसार 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह वही लोग शामिल हो सकते हैं, जो निमत्रण का कार्ड मिला है। अगर कोई बिना निमंत्रण कार्ड के अंदर मंदिर परिसर में प्रवेश करते हुए पकड़ा जाता है, तो वो मुश्किल में फस सकता है। ऐसे में आप बिना निमंत्रण कार्ड के अंदर जाने की गलती न करें।

इसे भी पढ़ें:26 January Long Weekend: 26 जनवरी वीकेंड में 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 5 दिन घूमने का बेहतरीन लुत्फ उठाएं, ऐसे बनाएं प्लान


क्या कोई ड्रेस कोड लागू है?

ram mandir ayodhya photos

यह कई जगह खबर चल रही है कि उद्घाटन समारोह के दौरान एक ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से ऐसी कोई खबर नहीं है। हालांकि, उद्घाटन समारोह भारतीय पारंपरिक कपड़े पहनकर मंदिर दर्शन करने पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image-@x

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • अयोध्या पहले किस नाम से जाना जाता था?

    अयोध्या पहले साकेत नाम से जाना जाता था।
  • भगवान राम का जन्म कहां हुआ था?

    भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था।