herzindagi
spanish dishes you should try in hindi

एक बार जरूर ट्राई करें ये स्पेनिश फूड, खाते ही कहेंगे वाह!

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में स्पेन के उन टेस्टी फूड्स के बारे में बताने वाले है जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।</span>
Editorial
Updated:- 2022-11-28, 17:13 IST

हम हमेशा देश-विदेश की चीजों को ट्राई करते रहते हैं फिर चाहे वो कपड़े हो या खाना। लेकिन कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां का खाना काफी जगहों पर फेमस होता है। ऐसे केवल हमारे देश के खाने के साथ ही नहीं है बल्कि विदेशी खाने के साथ भी है। इसलिए आज हम आपको उन स्पेनिश फूड के बारे में जिन्हें अगर आपने नहीं खाया तो फिर आपने क्या खाया। आइए जानते हैं इन स्पेनिश फूड के बारे में।

गैज़्पाचो

gazpacho

नाम में अजीब लेकिन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट यह फूड कच्ची और मिक्स सब्जियों से बनाया जाता है। यह एक तरह का ठंडा सूप होता है जिसे गर्मियों के महीने में खाया जाता है। इसे बनाने के लिए किसी भी सब्जी का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन मुख्य रूप से इसे टमाटर का उपयोग किया जाता है। यह स्पेन का लोकप्रिय फूड है।

इसे जरूर पढ़ें-अंडे के शौकीन लोगों को जरूर जाननी चाहिए यह डिफरेंट एग करी रेसिपी

पैला

paella

यह स्पेन के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। पैला एक तरह से स्पेन की खिचड़ी है जिसे चावल, केसर, सब्जियों, चिकन और सी फूड से बनाया जाता है। स्पेन के लोग इसे पारंपरिक व्यंजन मानते हैं। भारतीय खिचड़ी की तरह यह भी बहुत टेस्टी होती है और स्पेन में इसे दोपहर में खाया जाता है।(ऐसे बनाएं परफेक्ट खिचड़ी)

पटाटस ब्रावस

patatas bravas

यह स्पेन का वो फूड है जिसे स्नैक्स और ऐपेटाइज़र के रूप में खाया जाता है। यह सफेद आलू को तेल में तल कर बनाया जाता है और इसे स्पाइसी सॉस के साथ परोसा जाता है। इसे एक तरह से फ्रेंच फ्राइज भी कहा जा सकता है।(जानें फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के तरीके)

इसके साथ परोसी जाने वाली चटनी बहुत ही टेस्टी होती है और इसे मीठी और चटपटी स्पेनिश पैपरिका, फ्लौर,ओलिव आयल और टमाटर से बनाई जाती है। यह दोनों ही बहुत टेस्टी होते हैं।

टॉर्टिला एस्पानोला

tortilla espanola

देखने में यह आपको एग या वेज रोल की तरह लग रहा होगा लेकिन यह स्पेन के बहुत ही फेमस फूड है जिसे स्पेन के ऑमलेट(ऐसे बनाएं चीज़ी आमलेट) भी कहा जाता है। इसमें प्याज, जैतून के तेल फ्राइड आलू और अंडे से बनाया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होता है साथ ही यह पूरी तरह से पौष्टिक चीजों से बना होता है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें-फ्रेंच फ्राइज के दिलचस्प इतिहास के बारे में कितना जानते हैं आप

क्या आपने इन में से कोई फूड ट्राई किया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।