Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:30 PM IST

पूरी दुनिया में कई तरह से बनाए जाते हैं फ्रेंच फ्राइज़, जानिए इसके बारे में

अगर आप फ्रेंच फ्राइज़ की दीवानी है तो आपको इसकी अलग-अलग वैरायटी के बारे में भी पता होना चाहिए, जिसे पूरी दुनिया में सर्व किया जाता है। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2020-10-09, 10:57 IST
french fries main

फ्रेंच फ्राइज़ का नाम सुनते ही चेहरे पर एक मुस्कान छा जाती है। चाहे बच्चा हो या बड़ा, हर किसी को फ्रेंच फ्राइज़  खाना काफी पसंद होता है। इतना ही नहीं, बर्थडे पार्टी से लेकर किटी पार्टी में फ्रेंच फ्राइज़ को सर्व जरूर किया जाता है। आपने भी कई बार फ्रेंच फ्राइज़ को अब तक कई बार खाया होगा। जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं, वहां पर अक्सर मम्मी वीकेंड पर फ्रेंच फ्राइज़ बना ही लेती हैं। हो सकता है कि आपने भी अब तक कई बार फ्रेंच फ्राइज़ को बनाया और खाया हो। लेकिन अगर मैं आपसे पूछूं कि आपने कितनी तरह के फ्रेंच फ्राइज़ को ट्राई किया है तो शायद आप चौंक जाए। अक्सर जब भी फ्रेंच फ्राइज़ की बात होती है तो एक ही तरह के फ्राइज़ का ख्याल दिमाग में आता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पूरी दुनिया में कई तरह से फ्रेंच फ्राइज़ को बनाया जाता है। अगर आप फ्रेंच फ्राइज़ की अलग-अलग वैरायटीज के बारे में नहीं जानती हैं, तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-

टॉर्नेडो फ्राइज़ 

 french fries inside

टॉर्नेडो फ्राइज़ दक्षिण कोरिया में एक लोकप्रिय स्ट्रीट फ़ूड है। यह डीप फ्राईड स्पाइरल कट आलू होते हैं, जिसमें पनीर, शहद या प्याज जैसी कई सीज़निंग से ब्रश किया जाता है। यह सीज़निंग फ्रेंच फ्राइज़ के टेस्ट को कई गुना बढ़ा देता है।

स्वीट पोटेटो फ्राइज़ 

 french fries inside

इस तरह के फ्राइज़ का टेस्ट काफी अलग होता है, क्योंकि इन्हें आलू की जगह शकरकंद की मदद से बनाया जाता है। यह कई रूपों में उपलब्ध हैं, जैसे वेफल्स या स्टैंडर्ड कट। कभी-कभी, वे डेसर्ट में भी बदल जाते हैं, जिसमें उन्हें मार्शमैलो, चीनी सिरप या क्रीम के साथ डुबोया जाता है।

पौटीन

 french fries inside

यह कनाडाई प्रांत क्यूबेक में उत्पन्न हुआ और 1950 के दशक में लोग इसे खाने लगे। यह एक ऐसी डिश है जिसे नियमित रूप से कटे हुए फ्रेंच फ्राइज़ और चीज़ कर्ड के साथ ब्राउन ग्रेवी के साथ बनाया जाता है। पौटीन को अक्सर देर रात के जंक फूड के रूप में खाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: फ्रेंच फ्राइस को reheat करने पर भी बनाना है क्रिस्पी, इन टिप्स की लें मदद

स्टेक फ्राइज़ 

 french fries inside

स्टेक फ्राइज़ में एक थिक कट होता है और स्टेक के साथ परोसा जाता है। इसके कार्नर क्रिस्पी होते हैं और अंदर से यह काफी नरम होता है। जिसके कारण यह खाने में बेहद ही डिलिशियस लगता है।

शूस्ट्रिंग

 french fries inside

शूस्ट्रिंग ऐसे आलू है जिसे बहुत पतले लंबे टुकड़ों में काटा जाता है और तला जाता है। इन्हें आमतौर पर क्यूबा के व्यंजनों में सैंडविच के लिए एक टॉपिंग के रूप में परोसा जाता है। क्यूबा में इन्हें पापा जूलियन के नाम से भी जाना जाता है। कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए पनीर और मिर्च को शूस्ट्रिंग में मिलाना पसंद करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: आलू की फ्राइज भूल जाएंगी, जब खाएंगी झटपट बनने वाली ये चटपटी शलजम की फ्रेंच फ्राइज

 

कर्ली फ्राइज़ 

 french fries inside

कर्ली फ्राइज़ एक बेहद ही खास और अलग तरह के फ्राइज़ होते हैं। कर्ली फ्राइज़ की मुख्य विशेषता जो उन्हें अलग बनाती है, वह है उनका स्प्रिंग शेप का होना। इन्हें सर्पिल स्लाइसर का उपयोग करके आलू को काटकर तैयार किया जाता है। इन्हें कर्ली फ्राइज़ के अलावा,  "सूज़ी-क्यू फ्राइज़" या "गोल्डीलॉक्स फ़्राइज़" भी कहा जाता है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

  Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।