आप भी बना सकेंगे परफेक्ट खिचड़ी, इस तरह लगाएं स्वाद का तड़का

खिचड़ी का नाम लेते ही क्या आपके घर में भी बच्चे नाक-मुंह सिकोड़ने लगते है? अक्सर खिचड़ी को बीमारों वाला खाना कह दिया जाता है और मान लिया जाता है कि वह सादी ही बनेगी। लेकिन अगर आप थोड़ा दिमाग लगाएं और अपने मसालों के साथ खेल जाएं तो वह सिंपल दिखने वाली खिचड़ी भी लजीज हो जाएगी।
दाल में कैसे सब्जी को मिलाना चाहिए और क्या सीक्रेट इंग्रीडिएंट डालकर आपकी दाल खिचड़ी का स्वाद दोगुना हो जाएगा यही हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। साथ ही कुछ ऐसे ट्रिक्स और टिप्स भी आपको देंगे जो अगली बार खिचड़ी बनाने में आपकी काफी मदद करेंगे। चलिए फिर बिना देर किए जानें परफेक्ट खिड़ची बनाने के टिप्स एंड ट्रिक्स क्या है?
परफेक्ट खिचड़ी बनाने के लिए दाल और चावल का कैसा हो पोर्शन?
दाल खिचड़ी तभी सही बनेगी जब आप दाल और चावल का सही पोर्शन लेकर उसे बनाएं। आप जो भी दाल ले रहे हैं, उसके पोर्शन को आधा कप लें। इसी तरह से चावल एक ही कटोरी होना चाहिए। अगर आप मूंग की खिचड़ी बना रहे हैं तो आपको धुली मूंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
दादी मां का नुस्खा
- दाल खिचड़ी में अगर आप सब्जियां डाल रही हैं तो उन्हें बहुत ज्यादा बारीक और बहुत मोटा न काटें।
- खिचड़ी बनाने के लिए सब्जियों को तेल की बजाए घी में भूनें। इससे खिचड़ी का स्वाद बढ़ेगा।
- दाल और खिचड़ी को बनाने से पहले 15 मिनट के लिए पानी में भिगो लें।
इसे भी पढ़ें : बनाना चाहती हैं परफेक्ट दाल का पराठा तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
न करें ये गलतियां
- खिचड़ी बनाते वक्त कभी भी पोर्शन को ज्यादा कम न करें। इससे खिचड़ी में दाल या चावल की कमी हो सकती है।
- अगर आप चावल और दाल को बहुत देर पानी में भिगा रहे हैं तो बनाते वक्त पानी को लिमिटेड ही डालें।
- सब्जियों को बिना भूनें खिचड़ी में न डालें। इससे सब्जियों की महक खिचड़ी को ओवरपावर करेगी।
- तड़के को हमेशा खिचड़ी के बाद डालें। इससे फ्लेवर भी एन्हांस होगा।
दाल खिचड़ी बनाने के लिए डालें स्पेशल सामग्री
- दाल खिचड़ी में अगर आप स्वाद का तड़का लगाना चाहते हैं तो आप इन 2 सामग्री को कभी न भूलें। इससे आपके खिचड़ी का फ्लेवर एकदम आसमान में पहुंच जाएगा।
- दाल खिचड़ी बनाने के बाद आखिर में करी पत्ता और लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
- इसके अलावा आखिर में कसूरी मेथी को हाथों में मसल कर ऊपर से डालें और फिर खिचड़ी मिला लें।
दाल खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री-
- 1/2 कप-लाल मसूर की दाल
- 1 कप- बासमती चावल
- 2 बड़ा चम्मच- घी
- 1 छोटा चम्मच- जीरा
- 1 चम्मच- तेल
- करी पत्ते- 4-5
- 1 छोटा चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/2 लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 चम्मच- कसूरी मेथी
- करी पत्ता और लाल मिर्च का तड़का
- 1/2 कप बींस
- 1/2 कप गाजर
- 1/2 कप आलू
- 1/2 कप मटर
इसे भी पढ़ें : घर पर आप भी दाल से बनाएं ये 3 टेस्टी चिप्स, जानें रेसिपीज
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले दाल और चावल को 15 मिनट के लिए भिगोकर रख लें।
- अब सब्जियों को पहले घी में भून लें और उन्हें अलग रख लें।
- अब एक कुकर में तेल और घी डालें और उसमें जीरा डालें और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर थोड़ा सॉते कर लें।
- इस में सब्जी डालें और नमक, हल्दी और मिर्च डालकर मिक्स करें। अब इसमें दाल और चावल डालकर मिला लें।
- इसमें 3 कप पानी डालकर कुकर बंद करके पका लें।
- एक दूसरे पैन में तड़का बनाएं और लिड खोलकर तड़का और कसूरी मेथी डालकर मिला लें (5 तरह के तड़के)।
अब आप भी परफेक्ट खिचड़ी बना सकेंगी। बस इन टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करें और अपने परिवार को खुश करें।
हमें उम्मीद है खिचड़ी बनाने का यह तरीका आपके काम आएगा और आपको पसंद आएगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।