Dandruff Problem In Winter: नारियल तेल और नींबू से डैंड्रफ की समस्या हो सकती है दूर, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

Dandruff Problem In Winter: सर्दियों में सबसे ज्यादा समस्या डैंड्रफ की होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारे बालों में रुखापन और खुजली बनी रहती है। ऐसे में जब भी हम बालों में खुजली करते हैं, तो इससे सारा डैंड्रफ हमारे कपड़ों पर गिरता नजर आता है। ऐसे में आप नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल साथ में कर सकती हैं और इस समस्या से निजात पा सकती हैं। डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है, उन्होंने बताया कि कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैसे करें नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल?
- इसके लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल लेना है।
- इसमें 1 चम्मच नींबू रस को मिक्स करना है।
- फिर इन दोनों चीजों को मिक्स करके बालों में लगाना है।
- अच्छे से मसाज करनी है।
- फिर इसे 30 मिनट लगाकर रखना है।
- इसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लेना है।
- शैंपू से बाल साफ करने के बाद आपको किसी भी चीज को बालों में अप्लाई नहीं करना है।
- इससे आपके बालों में से डैंड्रफ प्रॉब्लम कम हो सकती है।
नींबू और नारियल तेल लगाने के फायदे
- नारियल तेल स्कैल्प में अंदर तक जाकर मॉइस्चर प्रदान करता है। इससे स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है, जो डैंड्रफ की मुख्य वजह है।
- नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड स्कैल्प पर जमी गंदगी और डैंड्रफ की परत को साफ करने में मदद करता है।
- दोनों में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस को कम करते हैं।
- नींबू को लगाने से बालों में खुजली की प्रॉब्लम भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें: Dandruff Hair Treatment: बालों में नजर आ रही है डैंड्रफ की सफेद परत, ट्राई करें ये आसान घरेलू उपाय
नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल करने से पहले जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय लें। ऐसा इसलिए ताकि अगर आपको स्कैल्प में किसी तरह का जख्म है, तो इसपर किसी तरह की प्रॉब्लम न हो। साथ ही आपके डैंड्रफ की प्रॉब्लम कम हो अन्य समस्याएं न हो। इसलिए आप पैच टेस्ट करें। आप कोशिश करें कि इसे हफ्ते में 1 से 2 बार ही इस्तेमाल करें, ताकि बालों को किसी तरह की समस्या न हो।
इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ और खुजली के झंझट से पाएं छुटकारा, जानें आसान घरेलू नुस्खे
नोट: किसी भी चीज को बालों में लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।