Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

Oil For Face: चेहरे पर हो रही स्किन प्रॉब्लम को कम करने में मदद करेगा ये खास तेल, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

आप भी चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास तेल का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं।
Updated:- 2025-10-30, 15:48 IST
image

चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स की वजह सेअधिक्तर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और इन सभी प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए कई प्रयास भी कर चुकी हैं, तो अब ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास तेल के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ स्किन प्रॉब्लम को भी कम कर सकती हैं।

स्किन के लिए तिल का तेल

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया की अगर आप भी अपनी स्किन पर हो रही समस्या को कम करना चाहती हैं, तो अब बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय एक खास उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं तिल के तेल की। तिल का तेल स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है।  

1 - 2025-10-30T141026.121

चेहरे के लिए तिल के तेल के फायदे -

रिया सोलंकी ने आगे बताया कि अगर आप सही तरीके से तिल के तेल का स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपको काफी हद तक फायदा मिल सकता है साथ ही स्किन प्रॉब्लम्स को भी कम किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक तिल का तेल त्वचा को नरम, चिकना और हाइड्रेट करने में मदद करता है। तिल के तेल को स्किन पर लगाने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा।

तिल के तेल का इस्तेमाल -

अगर आप भी ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन के लिए तिल का तेल इस्तेमाल करने वाली हैं, तो सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में तेल निकाल लें।

आपको तिल का तेल किसी भी बाजार में मिल जाएगा या आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

तिल के तेल को कटोरी में निकालने के बाद आप अपने चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें:  Face Mask For Glowing Skin: चेहरे की रौनक बढ़ाएगा आलू, जानें कैसे तैयार करें फेस मास्क

जब चेहरा सुख जाएं, तब आप हलके हाथों से इस तेल को अपने चेहरे पर लगाकर मसाज कर सकती हैं। 

2 - 2025-10-30T141021.046

आपको चेहरे की मसाज आराम से करना है। अगर आप टाइट हाथों से मसाज करेंगी, तो इससे स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।

आपको चेहरे पर तिल के तेल की मसाज कम से कम 25 मिनट तक करना है।

इसके बाद आप चाहें तो चेहरे को धो सकती हैं या फिर रात भर इसे लगाकर सो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।