बचे हुए सांभर से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट व्यंजन

कई बार रात या दिन में खाना बच जाता है, तो उसे फेंक देते हैं, क्यूंकि उसे फिर से कैसे खाने में इस्तेमाल करें इसकी जानकारी नहीं होती है। लेकिन, कुछ ऐसे भी भोजन है, जिन्हें फेंकने से अच्छा होता है, उसका फिर से कोई अन्य टेस्टी डिश बनाने में उपयोग किया जा सके। अक्सर कई घर में सांभर बचने के बाद फेंक देते हैं, क्यूंकि उन्हें लगता है कि अब इसका खाने में कोई उपयोग नहीं है। अगर आप भी सांभर के साथ ऐसा ही करती हैं, तो आपको थोड़ा रुकना चाहिए और इस लेख को पूरा पढ़ना चाहिए , क्यूंकि आज इस लेख में हम आपको बचे हुए सांभर से कुछ टेस्टी डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।
थालीपीठ
सामग्री
सांभर-2 कप, प्याज-1 कटा हुआ, नमक-स्वादानुसार, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, जीरा-1/2 चम्मच, करी पत्ता-1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, गेंहू आटा-1/3 कप, बेसन-1/4 कप, टमाटर-1 कटा हुआ, तेल-1/2 कप, अदरक-1/2 चम्मच कद्दूकस, हल्दी-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप सांभर को किसी बर्तन में रखकर अच्छे से मैश कर लीजिये।
- मैश करने के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक, जीरा, लाल मिर्च, अदरक और टमाटर को डालकर अच्छे से मिला लीजिये।
- इसे मिलाने के बाद इसमें आटा, बेसन और नमक को डालकर गुंथ लीजिये।
- इधर आप एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें। अब आटे में से लोई लेकर हाथों से रोटी की तरह अच्छे से दबाकर पैन में डालें।
- दोनों साइड सुनहरा होने तक अच्छे से सेक लीजिये। तैयार है टेस्टी व्यंजन थालीपीठ सर्व करने के लिए।
इसे भी पढ़ें: बची हुई इडली से बनाएं ये चटपटे और लजीज स्नैक्स
पूरी
सामग्री
सांभर-1/2 कप, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, सौंफ-1/2 चम्मच, जीरा-1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच, आटा-1 कप, तेल-आवश्यकतानुसार, अजवाइन-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक बर्तन में गेंहू आटा के साथ जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, सौंफ, नमक और अजवाइन को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
- मिक्स के बाद इसमें सांभर डालें और अच्छे से गूंथ कर टाइट डो बनाकर कुछ देर अलग रख दीजिये। ध्यान रहे इसमें पानी का इस्तेमाल नहीं करें।
- इधर आप एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये। इसी बीच आटे में से लोई बनाकर तैयार करें और गोल आकार में पूरी बन लीजिये।
- अब तेल गरम होने के बाद पूरी को डालें और हल्की ब्राउन होने के बाद पूरी को तेल से निकाल लीजिये।
इसे भी पढ़ें: सांभर का स्वाद है उसके मसालों में, शेफ से जानिए authentic सांबर बनाने की exclusive रेसिपी
पकौड़े
सामग्री
सांभर-1 कप, नमक-स्वादानुसार, गरम मसाला-1/2 चम्मच, सौंफ-1/2 चम्मच, प्याज-1 बारीक़ कटा हुआ, हरी मिर्च-2 बारीक़ कटी हुई, बेसन-2 चम्मच, हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच, आलू-1 उबला हुआ
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप बचे हुए सांभर को मिक्सर से डालकर अच्छे से पीस लीजिये और बर्तन में निकाल लीजिये।
- इसके बाद इसमें सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिला लीजिये। इधर एक कढ़ाई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिये।
- जैसे ही तेल गरम हो जाए मिश्रण में से पकौड़े के आकार में बनाकर डालें और ब्राउन होने तक अच्छे से तल लीजिये। (1-2 नहीं ऐसे बनाएं पूरे 5 तरह के सांभर)
- आप चाहें तो पसंदीदा चटनी और सॉस के साथ टेस्टी पकौड़े को सर्व कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@raikfcquaxqncofqfm.stackpathdns.com,www.jagranimages.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।