हरियाणा का चखना है असली स्वाद, तो एक बार जरूर खाएं यह डिशेज

हर राज्य की भोजन संबंधित अपनी एक अलग विशेषता है। आज हम आपको हरियाणा की कुछ फेमस डिशेज के बारे में बता रहे हैं। 

food bhiwani haryana

भारत के हर राज्य की तरह हरियाणा की भी अपनी एक अलग विशेषता है। यहां पर लोगों की बोली के साथ-साथ बातचीत करने अंदाज भी काफी निराला है। हरियाणा में आमदनी का मुख्य स्त्रोत कृषि और डेयरी है। वैसे यहां का खाना भी बेमिसाल है।

अगर हरियाणवी फूड की बात की जाए तो यहां पर वेजिटेरियन फूड को प्राथमिकता दी जाती है। खाने-पीने के मामले में हरियाणा के लोगों की बात काफी अलग है। यहां पर लोग दूध और घी का सेवन करना काफी पसंद करते हैं।

इतना ही नहीं, हरियाणा में हर घर में मक्खन व घी बनाया जाता है। हरियाणा के अनोखे स्वाद के कारण ही इसे ’द लैंड ऑफ रोटिस’ भी कहा जाता है। अगर आपको भी खाने का एक अलग स्वाद चखना चाहती हैं तो आपको हरियाणवी डिशेज को जरूर टेस्ट करना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ फेमस हरियाणवी डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आपका मन भी उसे खाने का करेगा-

इसे जरूर पढ़ें: परंपरा के अनुसार दिवाली के 5 दिनों में ये 5 चीज़ें जरूर खानी चाहिए, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

haryana food name

बेसन मसाला रोटी

बेसन की मसाला रोटी बेसन, गेहूं का आटा और घी के आटे के साथ बनाई जाने वाली एक डिलिशियस रोटी है। आटे में हरी मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर भी मिलाया जाता है। इस रोटी का सेवन रायता या सब्जी के साथ किया जाता है। इस बेसन मसाला रोटी का स्वाद बेहद ही यूनिक होता है।

हरा धनिया छोलिया

हरा धनिया छोलिया हरियाणा की एक ऑथेंटिक डिश है। इस छोलिया या हरा चना को अन्य सब्जियों जैसे प्याज, गाजर, और मसालों के साथ मिलाकर पकाया जाता है। इस डिलिशियस सब्ज़ी को चावल या रोटी के साथ खाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: नवरात्रि में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से करना चाहिए परहेज, जानिए

haryana food images

कढ़ी पकोड़ा

कढ़ी खट्टे दही की मदद से बनाई जाती है और इसमें बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। हरियाणा और पंजाब में बनाई जाने वाली कढ़ी रेसिपी को अनोखा बनाने का तरीका यह है कि लोग कढ़ी में तले हुए पकोड़े (फ्रिटर्स) मिलाते हैं जिससे यह एकदम सही इंडियन डिश बन जाती है।

मीठे चावल

अगर आप मीठे में कुछ अलग खाने की तलाश कर रही हैं तो आपको मीठे चावल एक बार जरूर खाने चाहिए। हरियाणा में मीठे चावल को इलायची और केसर के साथ बासमती चावल, घी और चीनी की मदद से बनाया जाता है। सबसे अच्छा बासमती चावल हरियाणा में उगाया जाता है। वहां पर यह व्यंजन बहुत प्रसिद्ध है।

haryana best food

बाजरा खिचड़ी

खिचड़ी को पूरे देश में लोग पसंद करते हैं। लेकिन हरियाणा की खिचड़ी की बात थोड़ी अलग है। जो चीज हरियाणा खिचड़ी को इतना लोकप्रिय बनाती है, वह यह है कि यहां पर चावल की जगह बाजरे का उपयोग किया जाता है। बाजरे की खिचड़ी तैयार करने के लिए बाजरे को रात भर भिगोया जाता है। फिर मूंग दाल और बाजरे को एक साथ धोया जाता है और मसालों के साथ प्रेशर कुकर में पकाया जाता है।

बथुआ रायता

सर्दियों में बथुआ खाना बेहद ही अच्छा माना जाता है। वैसे हरियाणा में बथुआ को रायते के रूप में खाया जाता है। बथुआ रायता एक दही रेसिपी है जो बहुत रिफ्रेशिंग है और स्वास्थ्य को अतिरिक्त लाभ देती है। बथुआ के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और कई विटामिनों से भरपूर होते हैं। इस डिश को तैयार करने के लिए दही में कटे हुए बथुआ, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक जैसी चीजें मिलाई जाती हैं। इस बथुआ रायता को हरियाणा में लगभग हर मील के साथ परोसा जा सकता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: ytimg, global, pinimg, manjulaskitchen

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP