herzindagi

Diwali 2020: परंपरा के अनुसार दिवाली के 5 दिनों में ये 5 चीज़ें जरूर खानी चाहिए, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

दिवाली का त्योहार खुशियों का ही नहीं बल्कि खुशबूओं का भी त्योहार है। खुशबू लज़ीज चटपटे खाने की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार पर हर दिन खास खाने की परंपरा है या यूं कहें कि महत्त्व है। तो आपको इस साल धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, भाई दूज और गोवरधन पूजा के दिन क्या खाना चाहिए और क्यों खाना चाहिए जान लें। क्यों कि साल ये पकवान आपके ज़ायके और खुशियों का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

Inna Khosla

Editorial

Updated:- 16 Oct 2017, 19:10 IST

धनतेरस पर क्या खाएं

Create Image : Image Courtesy: i.ytimg.com

धनतेरस के  दिन कहते हैं  कि छोटी कन्याओं को दही बताशे खिलाने चाहिए। उत्तर भारत में भी इसकी खास परंपरा है। दही बताशे अपने परिवार और मेहमानों को भी बनाकर खिलाएं। धनतेरस के दिन से त्योहार शुरू होते हैं इसलिए चटपटे दही बताशे तो आप स्वाद के लिए भी खा सकते हैं। आपको ये भी बता दें कि बताशे को गोलगप्पे भी कहते हैं। पानी वाले गोलगप्पे की जगह आप दही वाले बताशे खा सकती हैं। 

छोटी दिवाली पर क्या खाएं

Create Image : Image Courtesy: Indiancookingmanual.com

कहते हैं कि कार्तिक के कृष्ण चतुर्दशी को पवनपुत्र हनुमान का जन्म हुआ था इस दिन हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाया जाता है। इसलिए इसे प्रसाद की तरह भी खाने की परंपरा है। वैसे आप अपने घर पर भी बूंदी के लड्डू बना सकती हैं। बूंदी के लड्डू बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है अगर आप भगवान को अपने हाथों से बने प्रसाद का भोग लगाएंगी तो आपको ज्यादा खुशी मिलेगी।  

दिवाली पर क्या खाएं

Create Image : Image Courtesy: 1.bp.blogspot.com

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाया जाता है। इसे आप घर पर बना सकती हैं। मखाना मां लक्ष्मी के प्रिय हैं इसलिए इस दिन इसे खाने का भी विशेष महत्तव है। मखाने की खीर बनाने की रेसिपी जान लें। अगर आपने इससे पहले कभी मखाने की खीर नहीं बनायी तो इस साल आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली मखाने की खीर जरुर बनाएं।

गोवर्धन पर क्या खाएं

Create Image : Image Courtesy: lh3.googleusercontent.com

गोवर्धन के दिन मालपुआ खाने की परंपरा है। इस दिन कई तरह के अलग-अलग पकवान बनाएं जाते हैं लेकिन मालपुआ इस दिन खास बनाया जाता है। दिवाली से मौसम बदलने की शुरुआत भी होती है ऐसे में मालपुए का स्वाद हर किसी को और भी पसंद आता है। दिवाली गोवर्धन ऐसे त्योहार हैं जिसे लोग रॉयल स्टाइल में सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। ऐसे में आप शाही पकवान के साथ इसे और भी खास बना सकती हैं। 

 

भाई दूज पर क्या खाएं

Create Image : Image Courtesy: Soulsolution.co

भाई दूज के दिन सभी बहनों को अपने भाई को खाना जरूर खिलाना चाहिए और खाने में चावल जरूर बनाएं। चावल खिलाने के पीछे यमराज और यमुना की कहानी है। यूं तो आप भाई दूज के दिन चावल जरुर बनाएं लेकिन आप इसे वेज बिरयानी, आलू दम बिरयानी रेसिपी के साथ और भी खास बना सकती हैं।

त्योहारों का असली मज़ा अपनों के साथ अच्छा खाना खाने और बैठकर गप्पे मारने से ही है। ऐसे में अगर आप पहले से ही ये तय कर लेंगी कि आपको किसी दिन क्या खास बनाना है तो आप अपने इन 5 दिनों के त्योहार का पूरा मज़ा ले पाएंगी। तो इस साल अपनी दिवाली को बनाएं शानदार।