Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

इस स्वादिष्ट भारतीय दुर्लभ फल के बारे में नहीं जानते होंगे आप

लोंगन या लोटका फ्रूट के बारे में शायद आपने न सुना हो, इसलिए आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। दिखने में लीची की तरह यह फल खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-20, 13:07 IST
rare fruits of india

आप सभी ने गर्मियों में लीची का स्वाद तो चखा होगा। गुलाबी रंग के सफेद ट्रांसपेरेंट फ्रूट का स्वाद काफी बढ़िया और स्वादिष्ट लगता है। लीची तो खाया ही होगा लेकिन क्या आपने लीची की तरह दिखने वाले लोंगन फल का स्वाद चखा है। लोंगन फल खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। यह देशी फल नहीं बल्कि एक विदेशी फ्रूट है जो चीन, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड जैसे देशों में पाया जाता है। लेकिन अब इस फल की खेती भारत में भी होने लगी है। इस फल को स्वास्थ्य के जानकार लोग वजन घटाने वाले लोगों को खाने की सलाह देते हैं। वजन घटाने के अलावा सेहत दूसरे फायदे के लिए भी यह काफी बढ़िया फल है।

क्या है लोकाट या लोंगन फल

langsah or lotka fruit

लोकाट या लोंगन फल का स्वाद खट्टा मीठा होता है। खाने में स्वादिष्ट और इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी है। इसे साधारण खाने के अलावा इसका उपयोग औषधि के रूप में भी होता है। शाखाओं से भरपूर लोंगन का पेड़ एक सदाबहार वृक्ष है, जिसमें बारह महीने हरे भरे पत्ते लगे रहते हैं। लोकाट के पेड़ की लंबाई 5-7 मीटर तक होती है। लोकाट का फल गूदेदार, काले बीज वाला अंडाकार या नाशपाती के आकार में होता है। यह फल कच्चा होने पर हरे रंग का और पक जाने पर पीले रंग का होता है। पकने के बाद लोंगन फल का स्वाद मीठा और रसदार होता है।

लोंगन कहा पाया जाता है

यह फल ट्रॉपिकल फॉरेस्ट यानी उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। भारत में दक्षिण कर्नाटक (दक्षिण भारत में घूमने लायक जगह) और पश्चिम तमिलनाडु के क्षेत्रों में लोकाट फल की खेती होती है। दक्षिण भारत के अलावा अब यह फल में पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, असम और उत्तर प्रदेश में लोंगन की खेती की जाती है। यह मुख्य रूप से चीन, ताइवान, कोरिया और जापान जैसे देशों में उगाया जाने वाला फल है।

इसे भी पढ़ें:  बेहद दुर्लभ है ये स्वादिष्ट फल, जो मात्र तीन महीने के लिए बाजार में मिलता है

लोंगन का सेवन कैसे करें

lotka fruit

लोकट या लोंगन के पके हुए फल को आप साधारण खा सकते हैं, लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें, यह आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद में औषधि बनाने के लिए लोकाट या लोंगनके पत्ते, फल और जड़ का उपयोग किया जाता है। लोंगन के फल या पत्ते को औषधी के रूप में उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर पूछ लें।

इसे भी पढ़ें:  ये है भारतीय दुर्लभ फल जो मात्र 1 महीने के लिए मिलता है

 

लोटक या लोंगन के फल के बारे में यह रही कुछ जानकारी, उम्मीद है आपको पसंद आई होगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।