ये है भारतीय दुर्लभ फल जो मात्र 1 महीने के लिए मिलता है 

गंगा इमली एक जंगली फल है जो गर्मियों में आता है। बहुत से लोगों को इसके बारे में जानकारी न होने के कारण यह दुर्लभ फल है। बहुत से जगहों पर इसका पेड़ होता है जिसमें इसके फल लगे हुए होते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-18, 19:51 IST
how to eat jungle jalebi

गंगा इमली का फल गर्मियों के मौसम में आता है। यह फल खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन इस फल के बारे में बहुत से लोगों को नहीं पता होता है साथ ही, बहुतों ने जानकारी के अभाव में इस फल का स्वाद नहीं चखा है। लोगों को लगता है कि यह जंगली फल है कहीं सेहत के लिए नुकसानदायक न हो इसलिए लोग इसे नहीं खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस फल के बारे में बताएंगे कि ये क्या है, कैसे दिखता है, स्वाद कैसा होता है कहां मिलता है आदि।

कब और कहां मिलता है जंगल जलेबी

ganga imli fruit ()

बहुत से ग्रामीण बाजार में जंगल जलेबी या गंगा इमली का फल मिलता है। मार्केट में यह फल आसानी से नहीं मिलता है और न ही सब्जी और फल की दुकान में। इसका पेड़ अक्सर गांव और जंगलों में होता है इसलिए गांव के लड़के और बुजुर्ग बेचने के लिए इस फल को शहर लेकर आते हैं। गंगा इमली को जंगल जलेबी के नाम से भी जाना जाता है। यह पेड़ मटर के पेड़ से संबंधित है।

know about ganga imli fruit

इस पेड़ को अंग्रेजी में मनीला इमली, मद्रास थॉर्न या मंकीपॉड ट्री के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, आंध्र प्रदेश (आंध्र प्रदेश में घूमने लायक जगह) में पाया जाता है। इसका पेड़ कांटेदार होता है, जिससे फल तोड़ना बेहद मुश्किल होता है, इसके फल को तोड़ने के लिए बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि कांटे से चोट लग सकती है।

गंगा इमली का स्वाद कैसा होता है

know about ganga imli fruit in hindi

गंगा इमली कई तरह के होते हैं कुछ गंगा इमली बेहद मीठे और रसीले होते हैं वहीं बहुत से गंगा इमली स्वाद में कस्से होते हैं, जिसे आप खा तो सकते हो, लेकिन गले में अटक जाते हैं। गर्मियों में आने वाले इस फल को अक्सर बच्चे बांस की लंबी और पतली डंडी में लकड़ी फंसा कर तोड़ते हैं, कांटेदार पेड़ होने के कारण इसमें चढ़ना बहुत मुश्किल होता है। दिखने में यह जलेबी की तरह होती है, इस कारण इसे जंगल जलेबी भी कहा जाता है। इसके अलावा गंगा इमली का पका हुआ फल सफेद, गुलाबी और गहरे लाल रंग का होता है। यह फल गुच्छों में फलता है और दिखने में बेहद सुंदर दिखता है। अब की बार जब बाजार में यह फल देखने को मिले तो जरूर टेस्ट करें आपको खूब पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें: ये है भारतीय दुर्लभ फल, जो मात्र दो महीने के लिए बाजार में मिलता है

 

ये रही गंगा इमली के बारे में कुछ जानकारी जो आपके काम आ सकती है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:  Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।