Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

बेहद दुर्लभ है ये स्वादिष्ट फल, जो मात्र तीन महीने के लिए बाजार में मिलता है

दुनिया में ऐसे कई फल और सब्जी है, जिसके बारे में लोगों को नहीं पता होता है। ऐसा ही एक भारतीय फल हो, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दिखने में ये लगभग लीची की तरह दिखता है और स्वाद में खट्टा-मीठा।   
Updated:- 2023-08-30, 18:37 IST
rare fruit name

Rare Fruits: देश दुनिया में ऐसे कई फल और फूल मौजूद हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। ऐसे कई आयुर्वेद के गुणों से भरपूर भी फल होते हैं, जिसका सेवन हमारे सेहत को कई तरह का लाभ पहुंचाता है। रेयर फ्रूट के बारे में अभी तक हमने आपको कई दुर्लभ फलों के बारे में बताया है, जिसे आप सभी ने पसंद भी खूब किया है। ऐसे में आज एक बार फिर हम आपको एक ऐसे ही दुर्लभ फल के बारे में बताएं, जो लीची की तरह तो दिखता है, लेकिन लीची से बेहद अलग है। यह फल हमारे  देश में दुर्लभ फलों की श्रेणी में आता है, जो मात्र तीन महीने ही मिलता है। इस फल को रामबुतान के नाम से जाना जाता है, जो बारिश के दिनों में बाजार में मिलता है।

रामबुतान फल में मौजूद पोषक तत्व

rambutan

बेशक रामबुतान का फल ज्यादा पॉपुलर नहीं है, लेकिन इस फल के औषधीय गुण आपको प्रभावित कर सकते हैं। रामबुतान में आपको प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, कॉपर, फास्फोरस, आयरन, मैगनीज, नियासिन और राइबोफ्लेविन जैसे कई महत्वपूर्ण न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। यदि आप इस फल का सेवन करते हैं, तो आपको ये सभी पोषक तत्व मिलेंगे, स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। रामबुतान का गुदा ही नहीं बल्कि इसका बीज और छिलका भी औषधीय गुणों से भरपूर है।

रामबुतान फल का स्वाद और बनावट

rambutan tree

रामबुतान का फल उत्तरी भारत में रहने वाले लोगों के लिए दुर्लभ है क्योंकि यह कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु (तमिलनाडु में घूमने लायक जगह) जैसे दक्षिणी राज्यों में पाया जाता है। दिखने में यह लीची के फल की तरह अंडाकार में होता है और स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। इस फल का रंग लाल, नारंगी, मैरून, पीला, अंदर से सफेद और गुलाबी रंग का होता है। इस फल को रामबुटान और रामबुतान,राबुस्तान जैसे कई नामों से जाना जाता है। रामबुटान का बाहरी कांटे और रेशे की तरह होता है, आयुर्वेद में इस फल के छिलके का भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  Rare Fruits: ये है भारतीय दुर्लभ फल, जो मात्र दो महीने के लिए बाजार में मिलता है

कहां मिलता है रामबुटान का फल

rambutan fruit benefits in hindi

लीची की तरह दिखने वाला यह फल वैसे तो दक्षिण भारत में भरपूर रूप में पाया जाता है, लेकिन आप इसे खाना चाहते हैं, तो जून से अगस्त मध्य तक, दक्षिण भारत के लोकल मार्केट समेत सूपर स्टोर और ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। रामबुटान का यह फल डायबिटीज, हार्ट की समस्या,त्वचा से संबंधित दिक्कत (त्वचा से संबंधित दिक्कत से कैसे पाएं छुटकारा) और पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए बेस्ट माना गया है। 

इसे भी पढ़ें: ये है भारतीय दुर्लभ फल जो मात्र 1 महीने के लिए मिलता है

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।